फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constable accused of hanging his wife suspended, DCP headquarters took action after investigation

Kanpur: पत्नी को फंदे पर लटकाने का आरोपी सिपाही निलंबित, जांच के बाद डीसीपी मुख्यालय ने की कार्रवाई

Sat, 13 Jul 2024 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

Kanpur News: सूत्रों के मुताबिक बयान में सिपाही ने चमनगंज की महिला को अपनी बहन और महिला ने सिपाही को अपना भाई बताया है। हालांकि मारपीट के वीडियो के आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Constable accused of hanging his wife suspended, DCP headquarters took action after investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कानपुर में पत्नी को फंदे पर लटकाने की कोशिश करने के आरोपी सिपाही रविंद्र कुमार को डीसीपी मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया है। पति पत्नी के बीच वो को लेकर हुए विवाद की जांच एडीसीपी पूर्वी व पुलिस लाइन कर रहे हैं। विवाद में सिपाही, उसकी पत्नी और चमनगंज की दूसरी महिला के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

अब एडीसीपी अपनी रिपोर्ट फाइनल कर अधिकारियों को सौंप देंगे। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रविंद्र कुमार की पत्नी ने बीते मंगलवार अधिकारियों से पति की शिकायत की थी। कहा था कि चमनगंज की एक महिला के चक्कर में पति ने धर्म परिवर्तन कर लिया और दो बार उन्हें जान से मारने का प्रयास भी किया। मारपीट का वीडियो और फंदे पर लटकाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

डीसीपी मुख्यालय ने इस मामले की जांच एसीपी कैंट को सौंपी थी। यह बुधवार को एडीसीपी ईस्ट व पुलिस लाइन लखन सिंह यादव को ट्रांसफर कर दी गई। वहीं, सूत्रों के मुताबिक बयान में सिपाही ने चमनगंज की महिला को अपनी बहन और महिला ने सिपाही को अपना भाई बताया है। हालांकि मारपीट के वीडियो के आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed