फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congressmen protested Against amendment in SC / ST Act in name of upper castes

एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्णों के नाम पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन- गंगाचरण राजपूत

Fri, 07 Sep 2018 06:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested Against amendment in SC / ST Act in name of upper castes
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने यूपी के महोबा जिले में पत्रकार वार्ता में कहा कि एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्णों के नाम पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया है। इसके बाद भी प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप रहा। प्रदर्शन के नाम पर सवर्णों को उकसाने में कांग्रेस का हाथ रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस इस तरह का कुचक्र रच रही है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए दलितों को भड़काया था लेकिन इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भाजपा द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं से लोग खासा गदगद है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का किसानों का इलाज कराया जाएगा। गरीबों को ढाई लाख रुपये देकर उनके पक्के मकान बनवाए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर सुधरा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को उपज का दोगुना मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में हिंदुस्तान का झंडा फहराना चाहते है। जिससे विपक्षी दल उन्हें पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों के विरोधी नहीं है। हम आतंकवाद के विरोधी है। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक में संशोधन कराकर मुस्लिम महिलाओं को लाभ दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed