{"_id":"5f00cc3415ad762b45218a74","slug":"congress-state-president-statement-against-bjp-sp-and-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा, सपा और बसपा ने अपराधियों को हमेशा ही दी है शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा, सपा और बसपा ने अपराधियों को हमेशा ही दी है शरण
Sun, 05 Jul 2020 12:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
घायल सिपाहियों का हालचाल लेने रीजेंसी अस्पताल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर मुठभेड़ में घायल हुए सिपाहियों से शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, नसीमुद्दीन सिद्धीकी एवं राकेश सचान ने मुलाकात की। रीजेंसी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।
इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने भाजपा के साथ सपा और बसपा पर भी हमला बोला। कहा कि इन तीनों पार्टियों ने अपराधियों को हमेशा ही शरण दी है। कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों की मांग है कि दोषी की सजा केवल मौत मिलनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी स्वरूप नगर स्थित शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के घर गए। भाई से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बताया कि उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस दौरान दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, एडवोकेट राजीव द्विवेदी, विधायक सोहेल अंसारी, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, पवन गुप्ता, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।