फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress protested against hike in petrol and diesel prices

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, नहीं दिखा असर, जाम से कराहे लोग, फंसी एंबुलेंस

Mon, 10 Sep 2018 09:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Sep 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Congress protested against hike in petrol and diesel prices
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में बैलगाड़ी पर बैठकर कलेक्ट्रेट जातीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन व कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के विरोध में पूर्व कांग्रेस सांसद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य मार्ग पर कांग्रेसियों ने विरोधस्वरूप बैलगाड़ी व तांगा से घूम कर प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद बैलगाड़ी से कलक्ट्रेट के भीतर पहुंचीं। अन्य लोगों को पुलिस ने बाहर रोक दिया। महंगाई व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार को कोसा गया। इशारों में लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को सबक सिखाने का भीड़ में जोश भरा गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इस दौरान एएसपी एपी सिंह भी मौजूद रहे। भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। बाजार और सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह 11 बजे पूर्व सांसद अन्नू टंडन की अगुवाई में कांग्रेसी कलक्टरगंज मैदान में इकट्ठे हुए। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेसी बैलगाड़ी व तांगों पर सवार होकर कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। काफी संख्या में लोग पैदल चल रहे थे। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व में कई युवा बाइक को पैदल खींचकर चल रहे थे। यह कलक्टरगंज से छोटा चौराहा होते हुए बड़ा चौराहा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की पूर्व सांसद ने महंगाई व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अगले चुनाव में भाजपा के सत्ता से बेदखल होने की बात कही। पूर्व सांसद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम बीएन यादव को सौंपा। इस दौरान एएसपी एपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे।
विज्ञापन



हरदोई पुल तरफ से जाने पर पुलिस से नोकझोंक 
बड़ा चौराहा से प्रशासन ने आरओबी के रास्ते कलक्ट्रेट की तरफ कांग्रेसियों को मोड़ने का प्रयास किया। कांग्रेसी हरदोई पुल के रास्ते से निकलने पर अड़ गए। इस दौरान पूर्व सांसद व युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की एसडीएम सदर पूजा अग्निहोत्री व पुलिस बल से नोकझोंक हुई। अंत में प्रशासन बैकफुट पर आया। कांग्रेसी सब्जी मंडी, आईबीपी चौराहा, हरदोई पुल होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते शहर के विभिन्न चौराहों व कलक्ट्रेट के बाहर व अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

डीएम कार्यालय के बाहर की नारेबाजी, गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस फंस गई

Congress protested against hike in petrol and diesel prices
कलेक्ट्रेट जाने के लिए पुलिस व कांग्रेसियों में होती झड़प - फोटो : अमर उजाला
डीएम कार्यालय के बाहर की नारेबाजी 
कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश महासचिव वीर प्रताप सिंह ने प्रशासन पर सीधे तौर पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। महिला सुरक्षा पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने इशारों में भीड़ से 2019 में कांग्रेस के साथ खड़े होने की बात कही। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम बीएन यादव को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. सूर्य नारायण यादव, पूर्व विधायक हरि प्रसाद कुरील, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, डा. नेहा पांडेय, अनवर खुर्शीद, संजय निगम, दिनेश शुक्ला, बृजपाल सिंह यादव, शिवनंदन सिंह, ओम प्रकाश रावत, लाला सिंह, पुत्ती सिंह, इरफान, दया शंकर शुक्ल, राज कुमार लोधी, दूधनाथ वर्मा, गया प्रसाद पांडेय, गुड्डन त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, दिनेश चौधरी भी मौजूद रहे। 


भारत बंद का नहीं दिखा असर 
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया था। कांग्रेसी तो सड़क पर उतरे लेकिन समर्थन में न तो जनता रही और न ही सहयोगी राजनैतिक दलों का साथ मिला। इसके अलावा मुख्य बाजार में अधिकांश दुकानों के शटर खुले रहे। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान कुछ दुकानदारों ने कुछ देर के लिए विरोध की आशंका पर शटर डाउन किए। इससे भारत बंद का असर नहीं दिखा। 


डेढ़ घंटे के प्रदर्शन में जाम से कराहे लोग, फंसी एंबुलेंस 
कलक्टरगंज फाटक से कलक्ट्रेट तक कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। छोटा चौराहा से एसपी आफिस तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान सब्जी मंडी से छोटा चौराहा तक एक छोर पर भीषण जाम लग गया। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस फंस गई। पुलिस व राहगीरों ने जैसे तैसे एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ कराया। जाम में फंसे लोग राजनीति को कोसते रहे।


स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल रहा अलर्ट 
कांग्रेस के भारत बंद व प्रदर्शन के चलते रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक अलर्ट रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा व जीआरपी इंस्पेक्टर सतीश कुमार गौतम फोर्स के साथ प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन परिसर में नजर बनाए रहे। शाम करीब तीन बजे सब सामान्य होने पर पुलिस अधिकारी कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed