{"_id":"5cbd8f8ebdec221445023e06","slug":"congress-president-rahul-gandhi-rally-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभेद्य किले में तब्दील होगा राहुल गांधी का रैली स्थल, 24 अप्रैल को भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभेद्य किले में तब्दील होगा राहुल गांधी का रैली स्थल, 24 अप्रैल को भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश
Mon, 22 Apr 2019 03:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में खोई हुई सीटों पर फिर से अपनी धाक जमाने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झौंक रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में उन्नाव के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। रविवार को एसपीजी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा के लिहाज से बिंदु चिंह्ति किए। इस दौरान जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपीजी सोमवार को रिहर्सल करेंगी।
राहुल गांधी 24 अप्रैल यानी बुधवार को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर रविवार को एसपीजी की टीम ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करने के बाद जीआईसी मैदान सभा स्थल और उधर जाने वाले रास्तों का जायजा लिया।

राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी-प्रशासन ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी और प्रशासन ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सभास्थल के सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। जनसभा में जुटने वाली भीड़ के लिए अलग द्वार बनेगा।
वीआईपी और प्रेक्षक के लिए रास्ता अलग होगा। कोई भी व्यक्ति डी के पास नहीं पहुंच पाएगा। मंच की डी और पंडाल के बीच गैलरी में एसपीजी और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
सभा स्थल के आसपास मकानों के बाहर और छतों पर भीड़ नहीं होने दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम राकेश कुमार सिंह, एएसपी वीके पांडेय, सीओ सिटी उमेशचंद्र त्यागी, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के अलावा कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।