फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress declared rajaram pal from Akbarpur Lok Sabha seat

मोदी लहर में चुनाव हारने वाले राजाराम पाल पर कांग्रेस ने 2019 लोक सभा चुनाव में फिर जताया भरोसा

Fri, 08 Mar 2019 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
congress declared rajaram pal from Akbarpur Lok Sabha seat
राजाराम पाल
कानपुर देहात की अकबरपुर सीट पर कांग्रेस ने अपने पूर्व सांसद राजाराम पाल को अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 2009 में यहां से पार्टी के सांसद रहे पाल वर्ष 2014 के चुनाव में मोदी लहर के चलते तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले पहले और बसपा के अनिल शुक्ल वारसी दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन


कुर्मी और पाल बहुल सीट पर वोटों के समीकरण साधने के लिए पार्टी ने फिर राजाराम पर भरोसा जताया है। दो दिन पूर्व जारी एक सूची में अकबरपुर से पाल को टिकट दिए जाने की सूचना प्रसारित हुई थी। इस सूची को अधिकृत नहीं माना गया था। बृहस्पतिवार को पार्टी की अधिकृत सूची जारी होते ही पाल समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।  
विज्ञापन


पाल ने कहा कि उन्हें भले ही टिकट बृहस्पतिवार को मिला हो, लेकिन वह बीते पांच वर्षों से क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी आलाकमान और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बर्रा 2 के रहने वाले पाल अकबरपुर से दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं उन्नाव सीट से अन्नू टंडन, जालौन् से ब्रिज लाल और फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाल ने 1999 में बसपा ज्वाइन कर राजनीतिक सफर शुरू किया था। बसपा ने 2004 में लोकसभा का टिकट दिया था। पाल ने धमाकेदार जीत हासिल की। बसपा से निष्कासन के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। 2009 में कांग्रेस उन्हें अकबरपुर सीट से टिकट दिया था। उन्होंने एक बार फिर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed