फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Conflict between villagers and police in auraiya

यूपी: ग्रामीणों व पुलिस में संघर्ष, गांव वाले पथराव कर आरोपी को छुड़ा ले गए, दरोगा व दो सिपाही घायल

Tue, 12 May 2020 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 May 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Conflict between villagers and police in auraiya
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
औरैया में मुरादगंज के गांव पूठा में मंगलवार को दोपहर एक महिला के उत्पीड़न की शिकायत पर पहुंची पुलिस का रास्ते में खड़ी कार हटाने को लेकर उसमें सवार सिपाही से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर पीआरबी टीम ने सिपाही को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ लेकर जाने लगी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों के बीच लगभग तीन घंटे तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान मुरादगंज चौकी इंचार्ज व दो सिपाही घायल हो गए। पथराव से अजीतमल कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा और घेराबंदी कर 16 लोगों को हिरासत में लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


 

गांव पूठा निवासी सरिता पत्नी अखिलेश ने मंगलवार को ननद व सास द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर 112 नंबर पर फोन कर पीआरबी पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए मदद की गुहार लगाई थी। सूचना मिलते ही अयाना के चालक प्रमोद कुमार व कांस्टेबल प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार व हेड कांस्टेबल विद्यासागर दीक्षित दोपहर लगभग डेढ़ बजे सरिता के घर की ओर रवाना हुए।

गांव पहुंचने पर बीच रास्ते में एक कार खड़ी होने से रास्ता जाम था। इस पर पीआरबी पुलिसकर्मियों ने कार हटाने के लिए कहा। इस पर कार सवार युवक पीआरबी पुलिस कर्मियों से गालीगलौज करने लगा। इस पर पीआरबी टीम ने कार सवार युवक को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम नीलेश बताया। साथ ही यह भी बताया कि वह सिपाही है और आगरा में तैनात है। इसके बाद पीआरबी पुलिस उसेे अपने साथ कोतवाली ले जाने लगी।

 

इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और पीआरबी टीम पर लाठी, डंडा व पत्थरों से हमला बोल दिया। साथ ही युवक को छुड़ा ले गए। सूचना मिलते ही मुरादगंज चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर गांव वालों ने उन पर भी लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले से चौकी प्रभारी के अलावा सिपाही नरेंद्र व गौरव घायल हो गए। 

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अजीतमल कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह की गाड़ी पर भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर हमले की जानकारी मिलते ही सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय भारी फोर्स के साथ पहुंचे। इस पर गांव वालों ने उन पर भी पथराव किया। इसके बाद सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने पथराव कर रहे गांव वालों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। घेराबंदी कर 16 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया।

उधर, गांव वालों के पथराव कर हमला करने का फायदा उठाकर नीलेश मौके से भागने में सफल रहा। इस संबंध में सीओ कमलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी नीलेश कुमार नशे में था। वह आगरा क्षेत्र में पुलिस में कहीं तैनात है। बताया कि पुलिस पर पथराव कर हमला करने वाले 16 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही फरार आरोपी नीलेश के अलावा अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी की कार को क्रेन से कोतवाली पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed