फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complete the work of purchasing land for industrial area soon: Chief Secretary

औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन खरीद का कार्य जल्द पूरा करें: मुख्य सचिव

Fri, 29 Nov 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Complete the work of purchasing land for industrial area soon: Chief Secretary
ताखा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक क्षेत्र बनाने की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए ताखा के कुदरैल पहुंचे। उन्होनें यहां पर औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने के लिए ली जा रही जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम अवनीश राय को जल्द से जल्द जमीन लेने का कार्य पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ताखा व भरथना तहसील के क्षेत्र में 87 हेक्टेयर में औद्योगिक कॉरीडोर बनाने के लिए यूपीडा किसानों से जमीन खरीदने में लगी हुई है। औद्योगिक क्षेत्र के लिए ताखा तहसील में 51 हेक्टेयर व भरथना तहसील से 36 हेक्टेयर जमीन को लिया जाना है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह डीएम अवनीश राय के साथ ककराई गांव में पहुंचकर जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि ताखा तहसील में अब तक 95 प्रतिशत किसानों से जमीन की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि अभी और जमीन को लेने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द जमीन खरीद का कार्य पूर्ण करने को कहा। इसके बाद वह एक्सप्रेस वे से आगे उरई के लिए निकल लिए। इस दौरान एसडीएम ताखा देंवेंद्र कुमार पांडे व तहसीलदार मो असलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed