{"_id":"5fd220b88ebc3e40fd314362","slug":"committed-suicide-after-girlfriend-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: प्रेमिका की मौत से आहत होकर युवक ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: प्रेमिका की मौत से आहत होकर युवक ने खुद को गोली मारी
Thu, 10 Dec 2020 06:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में प्रेमिका की मौत के बाद से अवसाद में चल रहे इब्राहिमपुर निवासी युवक ने बुधवार शाम तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी उमाशंकर (35) पुत्र गिरजाशंकर बचपन से गांव निवासी देवेंद्र कुमारी पत्नी सुरेश प्रताप सिंह के पास रहता था। बुधवार की शाम को उमाशंकर ने घर के एक कमरे में तमंचे से सीने में गोली मार ली।
आवाज सुनकर देवेंद्र कुमारी व अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर थे, लेकिन इसी बीच उसकी मौत को गई। सूचना मिलने के बाद गंज जलालाबाद चौकी इंचार्ज माबूद रजा मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची साक्ष्य जुटाए। देवेंद्र कुमारी व परिजनों ने बताया कि उमाशंकर चार भाइयों में तीसरे नंबर पर अविवाहित था। वह खेती-किसानी करता था। बताया कि उमाशंकर मल्लावां कस्बे की एक लड़की से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था।
तीन माह पूर्व लड़की की मौत हो गई तो वह अवसाद में आने से गुमसुम रहने लगा। इधर एक सप्ताह से उसने अत्यधिक शराब पीना शुरू कर दिया था। बताया कि अवसाद में आकर ही उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बरामद तमंचे को फोरेंसिक टीम ले गई है। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।