फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commissioner angry over incomplete records in arms board

कलक्ट्रेट के शस्त्र पटल में अधूरे मिले अभिलेख, कमिश्रर ने जताई नाराजगी

Wed, 15 Dec 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over incomplete records in arms board
शस्त्र अनुभाग में अभिलेख देखते कमिश्नर व डीएम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। यहां शस्त्र पटल में शस्त्र धारकों का ब्योरा अपडेट नहीं मिला। नवीनीकरण के कॉलम में रिक्त मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं, अभिलेखागार में लिपिक नकल आवेदन नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

शस्त्र पटल में मंगलपुर थाने से जुड़े शस्त्र लाइसेंसियों के ब्योरे में मोबाइल नंबर और नवीनीकरण का ब्योरा अपडेट नहीं मिला। उन्होंने शस्त्र लिपिक जगदीश नारायण यादव से नाराजगी जताई। शस्त्र लिपिक को सात जनवरी तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने डीएम से काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट मांगी। एसपी केके चौधरी को निर्देश दिया कि बीट इंचार्ज से गांवों में शस्त्रों की स्थिति का विवरण तैयार करा लें। न्याय सहायक पटल पर अभियोजन की पत्रावली तलब की। राजस्व अभिलेखागार में अधिकांश आवेदन तत्काल वाले मिले। नरिहा के एक व्यक्ति का आवेदन कमिश्नर ने मांगा। लिपिक राकेश श्रीवास्तव आवेदन नहीं दिखा सके। यहां सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

तालाबों से कब्जा हटाने की मांगी सूची
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने तालाबों को कब्जा मुक्त कराने की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आधार खतौनी वर्ष और मौजूदा समय में तालाबों की स्थिति के अनुसार कब्जा हटाने की कार्रवाई की जानी है। उन्होंने तालाबों से कब्जा हटाने की सूची मांगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर लें। एडीएम वित्त एवं राजस्व से वसूली में तेजी लाने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

धान का भुगतान न होने की शिकायत
रनियां/सिकंदरा। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को रनियां में खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। चिराना के सुरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार ने एक सप्ताह बाद भी भुगतान न होने की शिकायत की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आधार नंबर से बैंक खाता लिंक होना जरूरी है। खाता अपडेट नहीं कराने वाले किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसानों को बैंक जाकर एनपीसीआई के मैपर पर खाता अपडेट कराने को कहा गया है। इसके बाद कमिश्नर ने डेनेज व रनियां में फ्लाई ओवर के लिए निरीक्षण किया। शाम को सिकंदरा कस्बा के जवाहर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ पर पहुंचे। उन्होंने बीएलओ पुष्पा देवी, संदीप कुमार, जाहिद हुसैन अंसारी, मनोज कुमार को युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। यहां जवाहर नगर की मैनावती ने आवेदन के दो वर्ष बाद भी आवास न मिलने की शिकायत की। कमिश्नर ने डीएम को जांच कराकर कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed