फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   comlete your desire eat food under this tree

इस पेड़ के नीचे भोजन करो तो होगी इच्छा पूरी

Tue, 08 Nov 2016 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
comlete your desire eat food under this tree
डेमो
अभी तक आपने केवल पेड़ों की पूजा होते देखी होगी। लेकिन क्या कभी ऐसा पेड़ देखा है जिसके नीचे लोग बैठकर भोजन करते हैं। चित्रकूट में कई साल से एक पेड़ के नीचे रोजाना सैंकड़ों श्रृद्धालू जुटते हैं। उनकी मान्यता है कि यह ऐसा अनोखा पेड़ है जिसके नीचे बैठकर भोजन करो तो मन की सभी इच्छा पूरी होती है...
विज्ञापन


और तो और पेड़ की पूजा करने और पेड़ के फल का सेवन करने से भी शरीर के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। चित्रकूट की धर्म नगरी स्थित इस पेड़ के संबंध में आयुर्वेदाचार्य डा. मदन गोपाल बाजपेयी, डा विष्णु दत्त बुधौलिया बताते  हैं कि इच्छा नवमी के दिन से शीत ऋतु शुरू हो जाती है। जाडे़ में लोगों के शरीर में कफ, पित्त अधिक बनता है। इसलिए इन दिनों में लोगों का हुजूम ज्यादा जुटने लगता है।
विज्ञापन


जो लोग यहां आते हैं वे इस पेड़ के फल का सेवन कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। साथ ही साथ शरीर में बल, तेज, ओज, स्मृति की क्षमता बढ़ती है। लाभ मिलता देख लोगों ने पेड़ को पूजना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक आंवले का पेड़ है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं हमारे पूर्वज आंवले के पेड़ को बचाने के लिए इच्छा नवमी पर्व में इनकी पूजा पाठ का विधान सदियों से रखते आ रहे हैं। वहीं धर्म नगरी में आंवले के पेड़ का इतना महत्व बढ़ गया कि श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवियों ने धर्मनगरी सहित विभिन्न स्थानों में आंवले के पेड़ लगाना ही शुरू कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed