{"_id":"5ee1b9a38ebc3e433a62bc91","slug":"collides-with-car-divider-on-agra-lucknow-expressway-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, नायब सूबेदार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, नायब सूबेदार की मौत, दो घायल
Thu, 11 Jun 2020 10:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के मछैया गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार गुरुवार सुबह करीब चार बजे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में आर्मी के नायब सूबेदार की मौत हो गई। उनका साला सूबेदार घायल और एक युवक चुटहिल है।
कार को स्वयं नायब सूबेदार चला रहे थे। गोरखपुर जिले के थाना तिवारीपुर में गांव जंगल कोरिया निवासी शिवशंकर यादव (46) जोधपुर आर्मी यूनिट 58 में तैनात थे। गोरखपुर के गुनगुन कोट निवासी उनका साला राजेश यादव (40) भी इसी यूनिट में सूबेदार है।
जोधपुर से लग्जरी कार से गोरखपुर जा रहे थे। साथ में जिला गाजीपुर थाना नक्शाहाट गंगनहर निवासी चंदन सिंह (25) पुत्र देवीदयाल भी थे। यह अपने बहनोई सोनू सिंह जो इसी यूनिट में हैं उनके यहां से शिवशंकर के साथ अपने घर लौट रहे थे। यूपीडा गस्ती दल ने शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।