फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colleges open after one month, attendance was low

एक माह बाद खुले कॉलेज, कम रही उपस्थिति

Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Colleges open after one month, attendance was low
Colleges open after one month, attendance was low - फोटो : PUKHRAYAN
कानपुर देहात। कोविड संक्रमण को लेकर एक माह बाद सोमवार को कक्षा 9 से 12 और डिग्री कॉलेज खुले। सुबह से ही यूनिफार्म में छात्र स्कूल जाते दिखे। हालांकि कक्षाओं में उपस्थिति कम रही। शिक्षकों ने धीरे धीरे छात्र उपस्थिति में सुधार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

अकबरपुर डिग्री कॉलेज में डीएलएड व बीएससी की कक्षाएं लगीं। यहां दो गज दूरी व मास्क पहनकर की कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। प्राचार्य एसी पांडेय ने बताया कि धीरे-धीरे कक्षाएं सामान्य होंगी। राजकीय डिग्री कॉलेज में भी कम छात्र पहुंचे। हालांकि कक्षाएं लगीं और छात्रों को पढ़ाया गया। प्राचार्य भुवनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही कक्षाएं लगेंगीं। अन्य डिग्री कॉलेजों में भी छात्र उपस्थिति कम रही। अकबरपुर इंटर कॉलेज की कक्षाओं में छात्र उपस्थिति बेहद कम रही। प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि अब धीरे-धीरे उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है। सिकंदरा कस्बा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहले दिन कक्षा 9 में 6 छात्र पहुंचे। प्रधानाचार्य हाकिम सिंह यादव ने बताया कि पहले दिन 106 छात्र आए। शिवली के बाघपुर इंटर कॉलेज व कन्हैया लाल बाबूराम विद्यापीठ में छात्रों की उपस्थिति कम रही। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव व आदित्य मिश्रा ने बताया कि पहला दिन होने की वजह से छात्र उपस्थिति कम रही। संदलपुर के शिवसहाय इंटर कॉलेज फरहदपुर कौरु में 99 छात्र-छात्राएं आएं। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन कम छात्र आए।
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचे केवल तीन छात्र
मुंगीसापुर/राजपुर। कस्बे के मालवीय इंटर कॉलेज में सोमवार को केवल तीन छात्र ही पहुंचे। प्रधानाचार्य वासुदेव तिवारी ने बताया कि कॉलेज में पर्याप्त कक्षाएं हैं। पहले दिन केवल तीन छात्र ही आए। कक्षा में इन्हें पढ़ाया गया है। अभिभावकों को अवगत करा दिया गया है। एक दो दिन में छात्रों का आना शुरू होगा। राजपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 255 छात्रों में पहले दिन 80 ही पहुंचे। प्रधानाचार्य संतोष पाठक ने बताया कि दो गज दूरी का पालन कर कक्षाएं संचालित की गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में बैठाकर बच्चों को पढ़ाया
पुखरायां। पुखरायां स्थित आरएसजीयू इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम रही। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रति वर्मा ने बताया सोमवार से शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय खुल गए हैं। सुबह ठंड अधिक होने के कारण बच्चों की संख्या कम रही। वहीं, मूसानगर के बीआरडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेश तिवारी ने बताया कि ठंड होने के कारण छात्र-छात्राओं के आग्रह पर धूप में बैठा कर पढ़ाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed