{"_id":"61c77635ad4f1662207bd124","slug":"college-staff-and-trainees-beaten-up-eight-injured-office-superintendent-gave-tahrir-against-28-people-akbarpur-news-knp671708910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों को पीटा, आठ घायल, कार्यालय अधीक्षक ने 28 लोगों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों को पीटा, आठ घायल, कार्यालय अधीक्षक ने 28 लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रनियां के प्रसिद्धपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज में शनिवार सुबह बाउंड्री फांदकर घुसे युवकों ने स्टाफ के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को पीट दिया।
इससे आठ लोग घायल हो गए। इसके बाद सभी धमकी देते हुए युवक वापस चले गए। कार्यालय अधीक्षक ने 28 युवकों के खिलाफ हमले की तहरीर कोतवाली में दी है। वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
प्रसिद्धपुर स्थित कुंदनलाल शुक्ल महाविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना का प्रशिक्षण चल रहा है। महाविद्यालय परिसर के हॉस्टल में प्रशिक्षणार्थी रहते हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि गांव के कुछ युवकों से एक सप्ताह पूर्व किसी प्रशिक्षार्थी की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह प्रसिद्धपुर गांव के करीब 28 युवक कॉलेज की बाउंड्री फांद कर लाठी डंडे समेत परिसर में घुस गए।
विरोध करने पर गार्ड रामगनेश व सफाई कर्मी कल्लू से मारपीट की। शोर सुनकर ट्रेनर मिथलेश, गौरी गुप्ता, प्रशिक्षण ले रहे देशदीपक, अंशु सिंह, अर्जुन कुमार व रामप्रकाश पहुंचे तो सभी को पीटकर घायल कर दिया।
घटना को लेकर कॉलेज परिसर में मौजूद अन्य प्रशिक्षणार्थियों में अफरा तफरी मच गई। इधर हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। कॉलेज स्टाफ ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत त्रिपाठी ने कोतवाली में आठ नामजद व बीस अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि छानबीन कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।