फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   college showed way out to girl after blaming former minister

पूर्व मंत्री की खिलाफ खोली थी जुबान, छात्रा को कॉलेज से निकाला

Tue, 03 Jan 2017 07:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 07:27 AM IST
सार

ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पर आरोप, कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन
दल विशेष को वोट देेने के दबाव व विरोध पर धमकाने का आरोप लगाया था

विज्ञापन
college showed way out to girl after blaming former minister
पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ प्रदर्शन

विस्तार

माधौगढ़ में छात्रा के साथ बदसलूकी और भविष्य खराब करने की धमकी देने के आरोप का मामला पूर्व मंत्री व प्रबंधक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। कुछ दिन ठंडे बस्ते में रहा यह मामला एक बार फिर गर्मा गया है। पीड़ित छात्रा की टीसी काटकर उसके घर भेज दी गई है और चरित्र प्रमाण पत्र में उस पर अनुशासनहीनता करने का आरोप है। इसके बाद सोमवार को पीड़ित छात्रा के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने डीएम को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कराकर पूर्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बीते दिनों स्व.बहादुर सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ रही मिहौनी निवासी प्रधान विनोद प्रताप सिंह की पुत्री हिमांशु ने पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कॉलेज में बैठक कर महान दल के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो उन्होंने बदसलूकी के साथ उसका भविष्य खराब करने की धमकी दी। मोर्चा खोलने पर परिजनों को जान की धमकी दी। मामला बढ़ता देख पूर्व मंत्री ने अपने समर्थन में छात्र-छात्राओं से जुलूस निकलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद भी हिमांशु के समर्थन में सोमवार को दोबारा छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि पीड़ित छात्रा की टीसी काटकर घर भेज दी गई है। विद्यालय से जारी चरित्र प्रमाण पत्र में छात्रा पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री ने छात्रा के परिजनों को जानमाल की भी धमकी दी है। डीएम से मांग की कि उसका नाम विद्यालय में अंकित कराकर दोषी प्रबंधक व प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासनहीनता पर निकाला छात्रा को
पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी किसी छात्र या छात्रा को महान दल को वोट देने के लिए बाध्य नहीं किया। वे महान दल से संबंध भी नहीं रखते हैं। कहा कि छात्रा अनुशासनहीन है जिसके चलते उसे स्कूल से निकाला गया है। यह पूछे जाने पर कि पिछले दिनों इतने बवाल के बाद उन्होंने सामने आकर अपना पक्ष क्यों नहीं रखा, उन्होंने कहा कि वे निर्दोष हैं, इसलिए उन्हें सफाई देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed