फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cold wave, Three patients died due to cold

सर्दी का सितम: गलन बढ़ी, तीन रोगियों की जान निकली, दमा व अस्थमा वालों को सांस लेने में तकलीफ बढ़ी

Thu, 30 Dec 2021 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Dec 2021 10:35 PM IST
सार

कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि बुजुर्ग रोगी तड़के ठंड में बाहर न निकलें और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।

विज्ञापन
cold wave, Three patients died due to cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

शीत लहर से शहरी कंपकंपा रहे हैं। गलन भरी ठंड से रोगियों की जान पर बन रही है। फ्लू का हमला तेज हो गया है। पूरे शहर में वायरल संक्रमण फैला है। पुराने रोगियों की स्थिति अधिक बिगड़ रही है। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत लेकर कई मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


बहुत से रोगियों को पहली बार उनके हृदय रोग के बारे में पता चला। गुरुवार को तीन और पुराने रोगियों की मौत हो गई। दो की मौत हार्ट अटैक और एक की दमा से हुई है। हैलट और उर्सला की ओपीडी में फ्लू के रोगियों की गुरुवार को भीड़ रही।
विज्ञापन


इसके अलावा ब्रेन अटैक के रोगी गंभीर हालत में अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। दमा और अस्थमा के रोगियों का आक्सीजन लेवल नीचे आने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके साथ ही ओपीडी में गैंगरीन के रोगी आना शुरू हो गए हैं। कई रोगियों को उंगलियों की सर्जरी के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगियों की उंगलियां खून का बहाव बाधित होने के कारण काली पड़ गई हैं। गोविंदनगर के जितेंद्र प्रसाद (56) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कई दिनों से उनका ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो गया था। उन्होंने कार्डियोलॉजी ओपीडी में दिखाया था। इसके साथ ही ककवन के बिंदेश्वरी (65) की हृदय गति रुकने से मौत हुई।


अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। इसके अलावा पांडुनगर के अजीत (64) की मौत हुई। वह दमा के रोगी थे। परिजनों ने बताया कि तड़के उन्हें दमा का अटैक पड़ा और मौत हो गई। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि बुजुर्ग रोगी तड़के ठंड में बाहर न निकलें और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed