फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cold wave havoc: Blood pressure uncontrollable, death of three patients

शीत लहर का कहर: ब्लड प्रेशर बेकाबू, तीन रोगियों की मौत

Fri, 04 Feb 2022 02:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Feb 2022 02:59 PM IST
सार

ठंड लगने से बच्चों और बड़ों को भी विंटर डायरिया हो रहा है। कई रोगियों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती किया गया है। वहीं, गुरुवार को किदवईनगर के जनार्दन (61) और नवाबगंज के विपुल (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन बेहोशी की हालत में रोगियों को अस्पताल ले गए, लेकिन मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Cold wave havoc: Blood pressure uncontrollable, death of three patients
कानपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शीत लहर का प्रकोप बढ़ने से दमा, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, गुर्दा के रोगियों की तकलीफ बढ़ गई है। ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव की वजह से रोगियों की तबियत बिगड़ रही है। सीने में दर्द की शिकायत लेकर आने वाले रोगियों की कार्डियोलॉजी की ओपीडी में लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


इसके साथ ही रोगियों का पल्स रेट गिर जाने से पेस मेकर भी लगाना पड़ा। दो रोगियों की हार्ट अटैक और एक रोगी की दमा अटैक से मौत हो गई। डॉक्टरों ने रोगियों की दवाओं की डोज को दुरुस्त किया है।
विज्ञापन


ठंड लगने से बच्चों और बड़ों को भी विंटर डायरिया हो रहा है। कई रोगियों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती किया गया है। वहीं, गुरुवार को किदवईनगर के जनार्दन (61) और नवाबगंज के विपुल (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन बेहोशी की हालत में रोगियों को अस्पताल ले गए, लेकिन मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकादेव के राम सनेही (59) की दमा अटैक से मौत हुई है। परिजन रोगी को लेकर चेस्ट हॉस्पिटल आए थे। सीनियर चेस्ट फिजिशियन डॉ. एसके कटियार का कहना है कि दमा और अस्थमा के रोगी खासतौर पर सचेत रहें। रोग के लक्षण अधिक उभरें तो अपने डॉक्टर से मशविरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed