{"_id":"5876424d4f1c1b8327ba7dcc","slug":"cold-in-kanpur-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन ऐसी कि अब हाथ-पांव हो रहे सुन्न, ठंड में तीन की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन ऐसी कि अब हाथ-पांव हो रहे सुन्न, ठंड में तीन की सांसें थमीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में बढ़ी गलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7.2 किलो मीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने बुधवार को सर्दी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ऐसी गलन हुई कि शहरवासियों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। दांत किटकिटाने लगे। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को सबसे ज्यादा सर्दी पड़ी है।
उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों से होकर आने वाली उत्तर-पश्चिम की हवाओं ने बुधवार को कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित सेंट्रल यूपी में गलन बढ़ा दी। एक दिन में ही न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। यह पारा 5.4 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो इस मौसम का सबसे कम है। गत मंगलवार को यही पारा 8.8 डिग्री था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि रात का पारा सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम है। सामान्य पारा 10.4 डिग्री होता है। इससे पहले न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
दिन में धूप, फिर भी गलन
बुधवार को दिन में धूप खिली लेकिन गलन बरकरार रही। एक दिन में ही अधिकतम पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। यह पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत मंगलवार को यही पारा 20.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
वातावरण की नमी कम हुई
तेज हवाओं की वजह से वातावरण में सुबह की नमी 14 फीसदी कम हो गई। जो नमी मंगलवार को 82 फीसदी थी, वह बुधवार को 68 फीसदी रिकार्ड हुई। दोपहर की नमी में चार फीसदी की गिरावट आई है। 44 की जगह 40 फीसदी नमी है। नमी कम होने के कारण ही कोहरा नहीं हुआ। वातावरण से धुआं, धुंध भी छंट गया।
सर्दी का सितम बढ़ेगा
पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से सर्दी का सितम बढ़ेगा। गलन ज्यादा हुई तो अधिकतम, न्यूनतम पारा और नीचे आएगा। इस मौसम का फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। चना, मटर, अरहर, आलू और सरसों की फसलें अच्छी चलेंगी।
ठंड से बेलदार समेत तीन की मौत
हमीरपुर जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) निर्माणखंड-दो में आजमगढ़ निवासी बेलदार धर्मवीर (59) की तैनाती थी। पांच साल से धर्मवीर निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता अतुल सिंह के आवास पर चौकीदार का काम करता था। सुबह चतुर्थश्रेणी कर्मी छेदालाल जब अधिशाषी अभियंता के आवास पर खाना पकाने गया तो वह उसे मृत पाया। इस पर उसने विभागीय कर्मचारियों को सूचना दी।सुमेरपुर के सौखर गांव निवासी राधाकृष्ण प्रजापति (60) सोमवार को बकरियां चराने गया था और शीतलहर के कारण ठंड की चपेट में आ गया। मंगलवार को इसके नाती राममिलन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया। बुधवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर कस्बा इमिलिया थोक में लच्छी उर्फ लक्ष्मी (70) पत्नी नयनसुख कोरी की ठंड से मौत हो गई।