{"_id":"61c421b70ce1713ce17e3a5e","slug":"cold-havoc-in-kanpur-three-patients-died-two-died-of-heart-attack-one-died-of-brain-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में ठंड का कहर: जम रहा खून का थक्का, तीन मरीजों की मौत, दो की हार्ट अटैक से, एक की मौत ब्रेन अटैक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में ठंड का कहर: जम रहा खून का थक्का, तीन मरीजों की मौत, दो की हार्ट अटैक से, एक की मौत ब्रेन अटैक से
Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ठंड अपना कहर बरपा रही है। ठंड के प्रकोप से ब्लड प्रेशर रोगियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। हैलट अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोमॉर्बिड रोगियों पर शीतलहर का कहर जारी है। सबसे बुरा असर ब्लड प्रेशर के रोगियों पर पड़ रहा है। बीपी में उतार-चढ़ाव अधिक है। इसके साथ ही नसों के सिकुड़ने से रक्त प्रवाहित होने से खून का थक्का जम जा रहा है। इससे रोगियों को हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ रहा है।
गुर्दे की नसों में थक्का जमने से फेल हो जा रहे हैं। बुधवार को तीन और रोगियों की मौत हो गई। इनमें एक की ब्रेन अटैक और दो की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इसके साथ ही कार्डियोलॉजी और हैलट इमरजेंसी में गंभीर रोगियों को भर्ती किया गया है। हैलट और उर्सला की ओपीडी में बुधवार को फ्लू रोगियों की भरमार रही।
हैलट इमरजेंसी में दोपहर एक बजे तक 51 रोगी गंभीर हालत में भर्ती हुए थे। इसके साथ ही कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में रोगी एंजाइना और सांस फूलने की शिकायत लेकर आए। काकादेव के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे ब्रेन अटैक के रोगी कृष्णकांत (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन
पिछले साल उन्हें ब्रेन अटैक पड़ा था लेकिन स्थिति संभल गई। मंगलवार देर रात फिर तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इसी तरह फजलगंज के रजनीश (62) की हार्ट अटैक से मौत हुई। उनकी एक साल पहले बाईपास सर्जरी हुई थी। चकेरी के रहने वाले गोपाल (56) की ब्रेन अटैक से मौत हुई है। वे हाई ब्लड प्रेशर के रोगी रहे हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें बेहोशी आ गई।
सुबह उर्सला लाए, यहां से हैलट रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस में ही उनकी मौत हो गई। ठंड बढ़ने से ब्रेन अटैक के रोगियों में इजाफा हुआ है। न्यूरोलॉजी विभाग में ब्रेन अटैक के 20 रोगी भर्ती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक वर्मा का कहना है कि लोग ब्लडप्रेशर का ध्यान नहीं रख रहे हैं। लापरवाही से मस्तिष्क में ब्लीडिंग हो जाती है। रोगी समय से दवाएं लें और ठंड से बचाव करें।