{"_id":"5fee23208ebc3e3d41437a54","slug":"cold-akbarpur-news-knp603272412","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगाने से किसान की ठंड से बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी लगाने से किसान की ठंड से बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
मान सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के सरगांव खुर्द गांव निवासी किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक किसान के भतीजे ने थाने में फौती दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सरगांव खुर्द गांव निवासी किसान मान सिंह (40) मंगलवार रात खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर परिवारीजन उन्हेें कानपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां बुधवार रात उपचार दौरान मान सिंह की मौत हो गई। किसान का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा, बेटा अनूप व रोहित, बेटी राखी, भाई रामकृपाल व रामबाबू रोते बिलखते रहे।
गुरुवार को मृतक के भतीजे मनोज कुमार ने घटना के संबंध में थाने पहुंचकर फौती दर्ज कराई। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।