{"_id":"69cc333752b5fefaf00b5526","slug":"cod-and-makdikheda-drains-will-be-rcc-funds-allocated-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1474760-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीओडी और मकड़ीखेड़ा नाले होंगे आरसीसी, धन आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीओडी और मकड़ीखेड़ा नाले होंगे आरसीसी, धन आवंटित
विज्ञापन
कानपुर। शहर के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों को जलभराव से स्थायी राहत दिलाने के लिए शासन ने 320.2 करोड़ रुपये की लागत से सीओडी और मकड़ीखेड़ा नालों के आरसीसी के लिए आदेश जारी कर दिया। शासन 112.06 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी हैं। इस परियोजना के तहत जल निगम की निर्माण इकाई कंसल्टेंट्स एंड डवलपर्स सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने टेंडर कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
शहर के दक्षिणी क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सीओडी नाले का आरसीसी से निर्माण 161.34 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसे 10 मीटर चौड़ा और करीब साढ़े तीन मीटर गहरा बनवाया जाएगा। इस परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 56.46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, शहर के पश्चिमी क्षेत्र की जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मकड़ीखेड़ा नाले के निर्माण के लिए 158.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए भी पहली किस्त के रूप में 55.60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि नगर निगम के 13 अन्य क्षेत्रों में भी नालों के निर्माण के लिए धन जारी हुआ है। सीएंडडीएस मुख्यालय अप्रैल में इन सभी परियोजनाओं के लिए टेंडर के लिए मॉडल वाइड डॉक्यूमेंट तैयार करेगा। उसी के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने में लगभग दो साल लगेंगे।