फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coaching operator cheated millions in the name of getting a job abroad

विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर कोचिंग संचालक ने की लाखों की ठगी, पीड़ित बोला- खेत पर लोन ले दी थी रकम

Thu, 21 Jan 2021 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Coaching operator cheated millions in the name of getting a job abroad
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विदेश में मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक कोचिंग संचालक ने तीन छात्रों से लाखों रुपये हड़प लिए। एक छात्र के पिता ने खेत पर लोन लेकर अपने बेटे और उसके दोस्त के पैसे दिए थे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस की जांच में आरोप सही पाए गए। डीआईजी की संस्तुति होते ही कोचिंग संचालक पर एफआईआर दर्ज होगी। 
विज्ञापन


जौनपुर के उचनीकला गांव निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि सन् 2018 में चेन्नई की एक अकादमी से उनके साथ वाराणसी निवासी अश्विनी सिंह और कानपुर के शुभम गौर ने भी मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग की थी। प्लेसमेंट की जब बात आई तो शुभम ने बताया कि कानपुर स्थित एक कोचिंग संचालक प्लेसमेंट करवाता है।
विज्ञापन


 

अप्रैल 2019 में सभी गुमटी स्थित कोचिंग के संचालक से मिले। कुछ रकम देने के बाद सभी को गुजरात की एक शिपिंग कंपनी में चार हजार रुपये पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाई। इसकी जानकारी गुजरात पहुंचने पर हुई तो तीनों ने नौकरी करने से इंकार कर दिया।

तब कोचिंग संचालक ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर तीनों से कुल आठ लाख दस हजार रुपये वसूले। हालांकि नौकरी नहीं लगवाई। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि फजलगंज पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट डीआईजी दफ्तर भेज दी गई है। 

खेत पर लोन ले दी थी रकम 
विक्रम सिंह के पिता कुंवर साहब किसान हैं। विक्रम के मुताबिक पिता ने नौकरी के लिए उसका और अश्विनी का भी पैसा दिया था। इसके लिए उन्होंने खेत पर लोन लिया था। वह दो साल से लोन की किश्तें चुका रहे हैं। नौकरी मिली नहीं, कर्जदार भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed