{"_id":"616c7df5cca78572fb107349","slug":"cmo-found-two-doctors-and-pharmacists-absent-salary-of-all-three-stopped-akbarpur-news-knp6587810161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को दो डॉक्टर व फार्मासिस्ट मिले नदारद, तीनों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को दो डॉक्टर व फार्मासिस्ट मिले नदारद, तीनों का वेतन रोका
विज्ञापन
शिवली। सीएमओ ने रविवार को कहिंजरी, पहाड़ीपुर, मैथा और शिवली पीएचसी का निरीक्षण किया। शिवली पीएचसी में दो डॉक्टर व औनहा न्यू पीएचसी में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोका गया है।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने रविवार को आरोग्य मेला संचालन की स्थिति की पड़ताल की। मैथा पीएचसी के निरीक्षण में मरीजों को दवा वितरण आदि की व्यवस्था जांची। पीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक से उन्होंने कोरोना टीकाकरण की जानकारी ली।
परिसर में साफ सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। कस्बा शिवली की न्यू पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां डॉ. वंदना पांडेय व डॉ. बृजेश पाठक अनुपस्थित मिले।
वहीं न्यू पीएचसी औनहा में सीएमओ को फार्मासिस्ट नदारद मिला। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अनुपस्थित डॉक्टर व फार्मासिस्ट का वेतन रोका गया है।