{"_id":"5ad033834f1c1b473d8b4d60","slug":"cm-yogi-statement-about-unnao-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड: सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- SIT की रिपोर्ट मिलते ही CBI को सौंपा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांड: सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- SIT की रिपोर्ट मिलते ही CBI को सौंपा केस
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव गैंगरेप कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चित्रकूट में बयान दिया है। सीएम योगी का कहना है कि एसआईटी की रिपोर्ट मिलते ही हमने दोषी अफसरों पर कार्रवाई करते हुए उन्नाव मामला सीबीआई को रेफर कर दिया है। सीबीआइ ने शायद विधायक को कल रात में गिरफ्तार भी कर लिया है।
गैंगरेप के आरोपी उन्नाव BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके लखनऊ इंदिरानगर स्थित आवास से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पॉस्को एक्ट के तहत विधायक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी विधायक को सीबीआई कोर्ट में सुबह 11 बजे पेश कर सकती है।
सीबीआई की लखनऊ इकाई ने गुरुवार देर रात आरोपी विधायक सेंगर के खिलाफ तीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस की सुनवाई पूरी कर ली थी, जिस पर फैसला आज दोपहर 2.00 बजे सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक के खिलाफ एसआईटी द्वारा दर्ज कराए गए रेप केस के साथ ही विधायक के भाई अतुल सिंह द्वारा पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और जेल में उनकी मौत का मामला शामिल है। सीबीआई एसपी राघवेंद्र वत्स ने यूपी पुलिस से संबंधित कागजात ले लिए हैं।