फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi’s Bithoor visit: To inaugurate and lay foundation stones for 48 development projects worth ₹411 crore

सीएम योगी का बिठूर दौरा: वाल्मीकि आश्रम में की पूजा-अर्चना, विधायक के घर पहुंच मां को दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Oct 2026 11:25 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 11:25 AM IST
सार

Kanpur News: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री बिठूर से 411.77 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi’s Bithoor visit: To inaugurate and lay foundation stones for 48 development projects worth ₹411 crore
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच चुके हैं। सीएम हेलीकॉप्टर से बिठूर स्टेडियम पहुंचे। यहां पुरोहित कालीचरण दीक्षित और लवकुश आश्रम स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले सात बटुक मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वह सड़क मार्ग से होते हुए वाल्मीकि आश्रम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां से वह सूबेदारनगर स्थित बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के घर पहुंचे और उनकी मां डॉ. निर्मल सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहां से नानाराव पेशवा पार्क पहुंचे और जल्द ही जनसभा को संबोधित करेंगे। नाना राव पेशवा स्मारक पार्क में काशी मुक्ति मंच के पास वॉटरप्रूफ पंडाल किया गया है। 
विज्ञापन


सीएम महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर से 411.77 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। यह परियोजनाएं बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की हैं। 
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि में हुई थी महाकाव्य रामायण की रचना
महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संरक्षित करने और उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। पर्यटन विभाग का महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

एक घंटा 10 मिनट बिठूर में रहेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक घंटा 10 मिनट बिठूर में रहेंगे। नानाराव पार्क (बिठूर स्टेडियम) में जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद बिठूर हेलीपैड से वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed