फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi’s Bithoor visit: To inaugurate and lay foundation stones for 48 development projects worth ₹411 crore

यूपी: सीएम के 'तरकश से निकले कई तीर', कहा- दंगाइयों का उपचार सिर्फ भाजपा के पास, सपा का मतलब दंगा और अराजकता

Mon, 26 Oct 2026 11:25 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 11:25 AM IST
सार

Kanpur News: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बिठूर से 411.77 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मंच से सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
CM Yogi’s Bithoor visit: To inaugurate and lay foundation stones for 48 development projects worth ₹411 crore
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल संभव नहीं था। उस समय की सरकार के एजेंडे में कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने के लिए पैसा खर्च करना प्राथमिकता थी।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों का उपचार सिर्फ बीजेपी के पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा फिर से प्रदेश में बांटने की राजनीति करेगी। दंगाइयों और अराजक तत्वों को दोबारा सिर उठाने से पहले ही कुचलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब दंगा और अराजकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने माफियाओं और दंगाइयों के साथ खड़े होने वालों को पहचानने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब सपा के नेता भी राम नाम लेने लगे हैं, लेकिन उनके इरादों को समझने की जरूरत है। योगी ने कालनेमि का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह बजरंगबली ने कालनेमि को पहचान लिया था, उसी तरह ऐसे लोगों को पहचानना जरूरी है।
 
Trending Videos

सीएम बोले- ‘देश में दो मियां, एक छोटे और एक बड़े मियां’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर के नानाराव पार्क में आयोजित जनसभा से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "देश के अंदर दो मियां हैं, एक छोटे मियां और एक बड़े मियां।" इसके बाद उन्होंने सपा-कांग्रेस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने, गरीबों के अधिकार छीनने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि इन दलों को प्रदेश की जनता पहले भी सबक सिखा चुकी है और आगे भी सिखाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की राजनीति परिवारवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता से जुड़ी रही है। उनके मुताबिक, पिछली सरकारों में बेटियों की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और व्यापारियों की संपत्तियों की सुरक्षा बड़ी चुनौती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में अपराधियों और माफिया को संरक्षण मिलता था। वहीं, भाजपा सरकार में धार्मिक विरासत के संरक्षण, गरीब कल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

योगी ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि रामायण ने भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। बिठूर की धरती धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ धाम और अन्य धार्मिक स्थलों के विकास तक विरासत को सम्मान देने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि घुसपैठियों के प्रति हमदर्दी दिखाने वाले दल गरीबों, दलितों, पिछड़ों और किसानों के अधिकारों की बात नहीं कर सकते। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने को लेकर भी सपा और कांग्रेस को घेरा। योगी ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा पिछली सरकारों में महापुरुषों के नाम पर बने संस्थानों और स्थलों की पहचान बदली गई, जबकि भाजपा सरकार ने संत रविदास और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर समेत महापुरुषों के सम्मान से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महापुरुषों से जुड़े करीब चार हजार स्थलों के संरक्षण, सुंदरीकरण और सुरक्षा के लिए काम किया जाएगा।
 

कानपुर को 411 करोड़ की परियोजनाएं
राजनीतिक हमलों के बीच मुख्यमंत्री ने बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कानपुर में मेट्रो, एयरपोर्ट, सड़क और पुलों से जुड़ी परियोजनाओं के जरिए विकास को गति दी जा रही है। बिठूर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम और ब्रह्मावर्त घाट के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान दिलाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने रामायण सर्किट, घाटों, होम-स्टे और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की योजनाओं को भी क्षेत्र के विकास से जोड़ा। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास, विरासत और गरीब कल्याण को साथ लेकर चलना है। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को तय करना है कि उसे विकास और सुरक्षा चाहिए या फिर अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति।

11 बजे पहुंचे थे बिठूर
इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब 11 बजे बिठूर पहुंचा। उन्होंने सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनसभा में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। करीब 34 मिनिट तक जनता संबोधित किया।

महर्षि वाल्मीकि में हुई थी महाकाव्य रामायण की रचना
महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संरक्षित करने और उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। पर्यटन विभाग का महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर है।

सीएम योगी बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियेपन का शिकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस मानसिक दिवालियेपन का शिकार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा को सबक सिखाने का वक्त आने वाला है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि ये दल संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं। साथ ही देश के महापुरुषों और भारत के संविधान का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं और महापुरुषों का सम्मान किया जाना चाहिए।

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
मंधना-गंगा बैराज-शुक्लागंज-मोहनलालगंज मार्ग दो लेन से चार लेन करना - 159.35 करोड़ रुपये
मंधना टिकरा-हेतपुर-दूल-भूल-भाऊपुर मार्ग चौड़ीकरण - 13.76 करोड़ रुपये
डिफेंस कॉरिडोर परियोजना में बाउंड्री का निर्माण - 9.50 करोड़ रुपये
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के ग्राम साढ़ में तालाब का निर्माण - 1.0 करोड़ रुपये
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के ग्राम साढ़ में आंतरिक सड़कों का निर्माण- 8.7 करोड़ रुपये
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के ग्राम साढ़ में मुख्य गेट, गार्ड रूम, प्रकाश व्यवस्था- 4.9 करोड़ रुपये
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के ग्राम साढ़ में सीवरेज, एसटीपी, जलापूर्ति कार्य- 1.6 करोड़ रुपये
सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय का निर्माण- 6.5 करोड़ रुपये
पकड़ी भिसार होते किसान नगर नहर पटरी मार्ग का निर्माण - 1.24 करोड़ रुपये
पतरसा से गोपालपुर मार्ग का निर्माण- 1.40 करोड़ रुपये
मंधना-टिकरा-हेतपुर-दूल-भूलभाऊपुर मार्ग से नेवाड़ी तक संपर्क मार्ग- 1.53 करोड़ रुपये
इकडरिया से रिंद नदी होते हुए बरनॉव तक संपर्क मार्ग - 1.29 करोड़ रुपये
पिपौरी से बनपुरवा संपर्क मार्ग  - 1.15 करोड़ रुपये

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

बॉटेनिकल गार्डेन का विकास कार्य - 31.50 करोड़
न्यू कानपुर सिटी योजना में 30 मीटर मास्टर प्लान रोड का निर्माण - 19.54 करोड़
गंगा बैराज से मंधना तक फोरलेन मार्ग का सुंदरीकरण - 10.14 करोड़
बिधनू के ग्राम खेरसा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (फेज-1) का निर्माण- 24.01 करोड़ रुपये
सचेंडी थाने के अनावासीय भवनों का निर्माण - 8.22 करोड़ रुपये
सचेडी थाने के आवासीय भवनों का निर्माण - 1.39 करोड़ रुपये
फायर स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण- 3.35 करोड़ रुपये
बिठूर थाने में 40 क्षमता (10 महिलाओं एवं 30 पुरुष) के बैरक, विवेचना कक्ष का निर्माण - 2.59 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed