{"_id":"5cb8256cbdec22141e224abf","slug":"cm-yogi-on-april-21-and-uma-bharti-on-april-22-public-meeting-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस शहर में 21 अप्रैल को सीएम योगी और 22 को उमा भारती करेंगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस शहर में 21 अप्रैल को सीएम योगी और 22 को उमा भारती करेंगी जनसभा
Thu, 18 Apr 2019 01:03 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उमा भारती (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अप्रैल को महानगर में भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी के समर्थन में जनसभा करेंगे। अगले दिन 22 को केेंद्रीय मंत्री उमा भारती भी कानपुर आएंगी।
चुनाव आयोग की तरफ से 72 घंटे तक प्रचार पर प्रतिबंध लगने के बाद योगी पहली बार प्रचार के लिए महानगर आएंगे। वह शास्त्री नगर के सेंट्रल पार्क में शाम पांच बजे लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की तरफ से 72 घंटे तक प्रचार पर प्रतिबंध लगने के बाद योगी पहली बार प्रचार के लिए महानगर आएंगे। वह शास्त्री नगर के सेंट्रल पार्क में शाम पांच बजे लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार महानगर में किसी चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि योगी के माध्यम से ब्राह्मण और ठाकुरों के साथ पूर्वी उप्र के लोग जो यहां पर रहते हैं, उन मतदाताओं में जोश भरने के लिए उनको यहां आमंत्रित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर इकाई सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि उमा भारती की जनसभा छावनी क्षेत्र में शाम को आयोजित की गई है। दोनों जनसभाओं की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर इकाई सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि उमा भारती की जनसभा छावनी क्षेत्र में शाम को आयोजित की गई है। दोनों जनसभाओं की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।