फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi adityanath rally before by-elections in uttar pradesh

उपचुनाव से ठीक पहले यूपी के इस शहर में सीएम की रैली, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री

Thu, 10 Oct 2019 08:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Oct 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath rally before by-elections in uttar pradesh
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 15 अक्तूबर को होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। जनसभा के लिए शास्त्री चौक, रतनलाल नगर स्थित जैना पैलेस मैदान व दबौली मोड़ आदि के स्थान देखे गए।
विज्ञापन


वहां लोगों को ट्रैफिक आदि कि समस्या न हो, इस पर गंभीरता दिखाई गई। अंत में संचालन समिति ने जैना पैलेस के बगल वाले मैदान पर अंतिम मुहर लगाई। मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री किदवई नगर स्थित संजय वन में उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से सभा स्थल तक जाएंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित कार्यालय में बैठक की। इसमें कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री संगठन भवानी सिंह ने उपचुनाव में अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रबंधन, प्रचार, जनसंपर्क कार्यक्रम आदि पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान यातायात एवं जल आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी प्रमुख पदाधिकारियों को सौंपी गई। भवानी सिंह ने पन्ना प्रमुख के जरिए  मतदाता तक पहुंचने की योजना बताई। चुनाव संचालन समिति की बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधानसभा संयोजक रविंद्र भदौरिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed