{"_id":"6a829ce0d147178665069bf2","slug":"clothes-for-16-for-16-minutes-offer-in-kanpur-crowd-creates-ruckus-police-resort-to-lathi-charge-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 16 मिनट और 16 रुपये में कपड़े, कानपुर में मार्ट में ऑफर, भीड़ का हंगामा, पुलिस ने पटकी लाठियां; मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 16 मिनट और 16 रुपये में कपड़े, कानपुर में मार्ट में ऑफर, भीड़ का हंगामा, पुलिस ने पटकी लाठियां; मची भगदड़
Mon, 17 Aug 2026 11:38 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:38 AM IST
सार
कानपुर में एक मार्ट के कपड़ा व्यापारी ने 16 मिनट तक 16 रुपये में कपड़े का ऑफर दिया। ऑफर का लाभ पाने के लिए आलम मार्केट में भीड़ उमड़ गई। ऑफर खत्म होने पर भीड़ ने हंगामा किया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला। इस दौरान भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
Clothes offer
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
16 मिनट तक 16 रुपये में कपड़े। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल हो रहे कपड़ा व्यापारी रईस आलम के इस ऑफर का लाभलेने के लिए शनिवार रात कानपुर के अनवरगंज स्थित आलम मार्केट में इस कदर भीड़ उमड़ी कि हालात बेकाबू हो गए। ऑफर खत्म होने के बाद लोग हंगामा करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकी तो भगदड़ मच गई। कुछ लोग चुटहिल भी हुए।
बांसमंडी चौकी प्रभारी गणेश सिंह की तहरीर पर कपड़ा व्यापारी तीन सगे भाई रईस आलम, मो. आलम और सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। रईस और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बांसमंडी चौकी प्रभारी गणेश सिंह की तहरीर पर कपड़ा व्यापारी तीन सगे भाई रईस आलम, मो. आलम और सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। रईस और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने लाउडहेलर से लोगों को समझाकर हटाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ हटने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर किया। कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और चुटहिल हो गए। मौके पर लोगों की चप्पलें बिखरी पड़ी थीं। करीब दो घंटे बाद हालात सामान्य हो सके। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
युवक ने भीड़ पर चलाई लाठी
ऑफर खत्म होने के बाद भी भीड़ हटने को तैयार नहीं थी। बंद दुकान के बाहर भीड़ दुकान खुलवाने के लिए नारेबाजी करने लगी। भीड़ का रुख देख एक युवक डंडा लेकर कुछ लोगों को पीटने के लिए दौड़ पड़ा। इससे भी माहौल गरमा गया और हंगामा शुरू हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो दिन पहले से प्रचार, पुलिस-एलआईयू रही बेखबर
कानपुर की आलम मार्केट में मची भगदड़ की घटना ने पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और एलआईयू की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जब ऑफर का दो दिन पहले से फेसबुक, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों के जरिये प्रचार किया जा रहा था तो भीड़ जुटने की आशंका पुलिस और एलआईयू को पहले क्यों नहीं हुई।

स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच इतनी बड़ी भीड़ के लिए कोई पूर्व तैयारी क्यों नहीं की गई। समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो भगदड़ के हालात न पैदा होते।
ऑफर ऐसा होगा कि पूरे शहर में बवाल मचेगा
घटना में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें एक वीडियो ऐसा था जिसमें व्यापारी रईस आलम ने कहा कि इस बार का जो ऑफर होगा वो बवाल मचा देगा। 16 की तारीख में भर लो झोला। 15 अगस्त की रात 11:59 मिनट पर ऑफर लागू होगा जो 12:15 बजे बंद हो जाएगा। इसमें जींस, शूज, टीशर्ट, चश्मा सब कुछ होगा। ये उनकी ओर से रिटर्न गिफ्ट होगा।

एक बार जो कमिटमेंट कर दिया....
कपड़ा व्यापारी रईस आलम ने एक वीडियो में जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में अपनी बात रखी। कहा कि आलम भाई के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं और उनकी भी कुछ उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों को पूरा करना उनकी तरफ से प्यार होगा और वह इसे जरूर पूरा करेंगे। रईस आलम ने अभिनेता सलमान खान के चर्चित डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार जो कमिटमेंट कर दिया फिर अपनी भी नहीं सुनते...।

इन धाराओं में दर्ज की गई एफआईआर
धारा 125 ऐसे कार्य जो लापरवाही या जल्दबाजी के कारण दूसरे के जीवन को खतरे में डालते हैं।
धारा 351(2) आपराधिक धमकी।
धारा 115 - स्वेच्छा से चोट पहुंचाना।
धारा 352 किसी का जानबूझकर अपमान करना।
धारा 270 सार्वजनिक स्थान पर सार्वजनिक रूप से उपद्रव मचाना।

वायरल ऑफर के चक्कर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे जिन्हें समझाकर हटाया गया था। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया। तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।-मंजय सिंह, एसीपी अनवरगंज