फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Closed tank, water run demanding work

टंकी बंद, पानी मांग कर चला रहे काम

Sun, 15 May 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 15 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Closed tank, water run demanding work
सेक्टर 7 में बंद पड़ी पानी की टंकी। - फोटो : amarujala

आवास विकास परिषद की अंबेडकरपुरम कालोनी के सेक्टर-छह, सात, आठ और नौ में हजारों परिवार सीवर-पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सेक्टर-7 स्थित पानी की टंकी बीते छह साल से बंद पड़ी है। इस कारण पानी की सप्लाई ठप है। लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था में हैंडपंप लगवाए।

विज्ञापन


जलस्तर गिरने से वह भी काम नहीं कर रहे। जिन घरों में बोरिंग हैं, आसपास के लोग मांग कर पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं। बिजली न आने पर लोग दूरदराज से पानी भरकर लाते हैं। कई बार मजबूरी में लोग पैसे चुकाकर पानी के टैंकर भी खरीदते हैं। आवास विकास अधिकारी कालोनी जल निगम को हैंडओवर कर देने और निगम अधिकारी प्रस्ताव बनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


योजना के चारों सेक्टरों में करीब 2500 संपत्तियां आवंटित हुई हैं। कालोनी की सीवर-पानी की सुविधाओं को आवास विकास ने जल निगम को हैंडओवर कर दिया है। पानी की सप्लाई के लिए सेक्टर-सात में पानी की टंकी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक 19 दिसंबर 2010 को पानी की टंकी बंद कर दी गई। पंप ऑपरेट करने के लिए बने स्विच रूम की फर्श धीरे-धीरे दरक रही थी। इसकी जानकारी यहां नियुक्त पंप आपरेटर ने जल निगम के तत्कालीन अधिकारियों को दी, लेकिन सुधार नहीं कराया गया। एक दिन जमीन पूरी तरह से 20 फीट नीचे धंस गई। बोरिंग ध्वस्त होने से आज तक सप्लाई बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed