फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Classroom turned into swimming pool in Kannauj, VIDEO of children having fun in water goes viral

UP: क्लासरूम को बना दिया स्विमिंग पूल, पानी में मस्ती करते बच्चों का VIDEO वायरल, पढ़ें शिक्षकों की अनोखी तरकीब

Tue, 30 Apr 2024 09:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Apr 2024 09:57 PM IST
सार

Kannauj News: गर्मी में बच्चों की घटती संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने स्कूल में स्विमिंग पूल बना दिया। क्लासरूम में बने स्विमिंग पुल का बच्चे जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Classroom turned into swimming pool in Kannauj, VIDEO of children having fun in water goes viral
पानी में मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिद्दत की गर्मी के बीच स्कूल में बच्चों की घटती संख्या को दूर करने के लिए कन्नौज के शिक्षकों ने अनोखी तरकीब निकाली है। स्कूल के क्लासरूम में पानी भरकर उसे स्वीमिंग पुल बना दिया। यह तरकीब काम कर गई और बच्चे इसी बहाने स्कूल पहुंचने लगे। पानी में छई छपा छई करते बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मामला जिले के उमर्दा ब्लॉक के महसोनापुर स्थित प्राथमिक स्कूल का है। इन दिनों लगातार बढ़ रही गर्मी से तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। इससे स्कूलों में बच्चों की हाजिरी भी घट रही है। इससे परेशान स्कूल के शिक्षकों ने हाजिरी बढ़ाने की अनोखी तरकीब निकाली।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत ने स्कूल की कक्षा में पानी भरकर उसको स्विमिंग पुल बना दिया। स्कूली बच्चों ने भी स्विमिंग पुल का भरपूर आनंद उठाया। उनकी खुशी देखते ही बनी। बच्चों ने पानी में तैरने की कोशिश भी की।  प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत ने बताया की स्कूल के क्लासरूम में पानी भरकर उसे स्विमिंग पुल का रूप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानाध्यापक बोले- बच्चे इसे काफी पसंद कर रहे हैं
इसका मकसद यह है कि बच्चे स्कूल आने से जी न चुराएं और पढ़ाई के साथ ही मनोरंजन के लिए स्कूल जरूर पहुंचें। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टी आने वाली है। गांव में खेती से जुड़ा काम चल रहा है। कई बच्चे अपने परिजनों के साथ खेत खलिहानों में हाथ बटा रहे हैं। इससे स्कूल में उनकी हाजिरी कम हो रही है। उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए यह कदम उठाया गया है। बच्चे इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed