फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Class third student hanged himself in Hamirpur, police said  accident happened while playing

Hamirpur: कक्षा तीन के छात्र ने लगाया फंदा, मौसा-मौसी गए थे खेत, पुलिस बोली- खेल-खेल में हुआ हादसा

Sun, 23 Apr 2023 07:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 07:52 PM IST
सार

Hamirpur Suicide: भरुआसुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में मौसी के घर कक्षा तीन के छात्र ने फंदा लगा लिया। घटना के समय मौसा-मौसी खेत से भूसा लाने गए थे। मृतक छात्र के माता-पिता मजदूरी करते हैं और मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करता था।

विज्ञापन
Class third student hanged himself in Hamirpur, police said  accident happened while playing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में खेल-खेल में कक्षा तीन के छात्र ने मौसी के घर फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से भूसा लेकर लौटे मौसा-मौसी को छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मौदहा के घटकना गांव निवासी ब्रह्मदत्त साहू का पुत्र अमन (9) चंदपुरवा बुजुर्ग गांव निवासी मौसा श्याम साहू व मौसी राजदुलारी के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। अमन के माता-पिता ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने गए हुए हैं। रविवार सुबह मौसा व मौसी खेतों से भूसा लाने गए थे।
विज्ञापन

घर पर अमन अपनी मौसेरी बहन शिवानी (12) के साथ खेल रहा था। जब मौसा-मौसी भूसा लेकर घर लौटे तो अमन फंदे पर लटका मिला। मौसा उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे से लगाया था फंदा
परिवार के सुरेंद्र साहू ने बताया कि घटना करीब साढ़े 11 बजे की है। बताया कि घर में मौजूद उसकी मौसेरी बहन शिवानी सब्जी लेने चली गई थी। अमन घर पर खेल रहा था। बहन के जाने के बाद अमन कमरे की कुंडी बंद करके धन्नी में दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
मासूम के माता-पिता को घटना से अवगत करा दिया गया है। वहीं फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया खेल-खेल में फंदा लगाने का मामला सामने आया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed