फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   class 8th student commit suicide during playing pubg in hamirpur

यूपी: पब्जी खेलते खेलते फांसी पर झूला आठवीं का छात्र, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पिता ने दिलाया था मोबाइल

Thu, 23 Jul 2020 05:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Jul 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
class 8th student commit suicide during playing pubg in hamirpur
पबजी खेलते खेलते फांसी पर झूला छात्र - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सरीला के इटैलियाबाजा गांव में पब्जी खेलते खेलते आठवीं के छात्र ने फांसी लगा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरु कर दी है। पिता ने लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बेटे को फोन दिलाया था।
विज्ञापन


जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव निवासी धनीराम राजपूत ने बताया उनका पुत्र यशेंद्र कुमार (14) जवाहर नवोदय विद्यालय, महोबा में आठवीं का छात्र था। लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने पर वह घर आ गया था। बताया वह राठ में नहर बाईपास के पास मकान बनवा रहे हैं। बुधवार शाम को परिवार सहित मकान के निर्माण कार्य में व्यस्त थे, जबकि बेटा यशेंद्र गांव में अकेला था।
विज्ञापन

 

उसे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया था। बेटे का हालचाल लेने के लिए शाम करीब चार बजे उसे फोन किया, मगर रिसीव नहीं हुआ। इस पर पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर देखने की बात कही। घर का दरवाजा बंद होने पर पड़ोसियों ने किसी तरह छत के रास्ते मकान में जाकर देखा तो यशेंद्र का शव कमरे में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका था।

बेटे के आत्महत्या की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया पढ़ाई के लिए बेटे को मोबाइल दिया था, मगर वह परिजनों से छिपकर कब खतरनाक गेम खेलने लगा, इसका पता ही नहीं चला। परिवार के सदस्य यही समझते रहे कि वह पढ़ाई में मन लगाए है।

यशेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दीपेंद्र कक्षा पांच में है। जरिया थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच पड़ताल में छात्र के पब्जी गेम खेलने की बात सामने आई है। उसने किसी बात पर डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed