फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Class 2nd student charged on Principal beating ruthlessly

यूपीः औरैया में कक्षा दो की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया बेरहमी से पीटने का आरोप

Thu, 09 May 2019 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 May 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Class 2nd student charged on Principal beating ruthlessly
माता पिता के साथ विद्यालय में मौजूद छात्रा - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के गांव करही के प्राथमिक विद्यालय की कक्षा दो की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव करही निवासी फिरोज अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री आलिया बेगम (08) गांव करही के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर फफूंद में कक्षा दो की छात्रा है। गुरुवार को सुबह विद्यालय पहुंची तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश ने पढ़ाई के बाबत पूछने पर जवाब न दे पाने पर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी पीठ में काफी चोटें आईं। उन्होंने प्रधानाध्यापक से इस बारे में बात की तो उन्हें भी धमकाया और स्कूल से पुत्री का नाम काटने की धमकी दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा का कहना है कि पीड़ित छात्रा अपने पिता के साथ थाने आई थी और मामले की तहरीर दी है। छात्रा की पीठ पर घाव के निशान हैं। पुलिस जांच कर रही है। प्रधानाध्यापक के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस बाबत जैतपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश ने छात्रा के साथ मारपीट की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed