फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clashed with dumper car, with his wife, daughter killed SBI Chief Manager

डंपर से भिड़ी कार, पत्नी बहू के साथ एसबीआई चीफ मैनेजर की मौत

Sun, 03 Jul 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Clashed with dumper car, with his wife, daughter killed SBI Chief Manager
महेश कुमार सिंह, पत्नी बीना - फोटो : amarujala
उन्नाव। बेटी-दामाद को अमौसी एयरपोर्ट छोड़कर लखनऊ से कानपुर लौट रहे एसबीआई के चीफ मैनेजर की कार आगे जा रहे डंपर में घुस गई। इस हादसे में चीफ मैनेजर, उनकी पत्नी और बहू की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह पौने दस बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी महेश कुमार (58) कानपुर के माल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में जोन-5 के चीफ मैनेजर थे। वे मूल रूप से औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी बेटी चित्राली और दामाद रिशेंद्र राजस्थान के उदयपुर मंसौर में डाक्टर हैं। नातिन रैना (6) नाना-नानी के पास थी। सप्ताह भर पहले चित्राली, बेटी रैना को लेने के लिए मायके आई थी। शुक्रवार को दामाद रिशेंद्र भी ससुराल आ गए।
विज्ञापन

शनिवार को महेश बेटी-दामाद और नातिन को कार से लखनऊ एयरपोर्ट छोड़ कर लौट रहे थे। पत्नी बीना (55) और बहू लवी (26) पत्नी सौरभ भी साथ थीं। आजाद मार्ग चौराहे के पास आगे चल रहे डंपर ने साइकिल सवार को बचाने के लिए एकदम से ब्रेक लगा दिया। इससे महेश का नियंत्रण गड़बड़ाया और कार डंपर में जा घुसी। इससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी व बहू को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर महेश की डिटेल निकाली और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में महेश के साले रूपेश सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सूचना पाकर चित्राली और उनके पति फ्लाइट छोड़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्नाव स्टेट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक डीके यादव व कई रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम हाउस आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल में छिनीं परिवार की
खुशियांः माई सिटी पेज III f

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed