Etawah: आयुर्विज्ञान विवि में डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ में टकराव, दोनों पक्ष धरने पर…ओपीडी सेवाएं ठप्प
Etawah News: रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि नर्सिंग स्टॉफ काम नहीं करना चाहता है। जब उन पर नाराजगी जताई जाती है, तो वह उल्टे-सीधे आरोप लगाकर शिकायतें करने लगते हैं।
विस्तार
इटावा जिले में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाकर टकराव शुरू हो गया। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन और नर्सिंग स्टॉफ एसोसिएशन के धरने पर बैठने से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई हैं। इससे मरीजों को बड़ी परेशानी हो रही है।
बुधवार सुबह नर्सिंग स्टॉफ के कर्मचारी इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि कुछ दिनों पहले एक महिला कर्मचारी ने डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाकर अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला था। अभी तक कार्रवाई न होने से नाराज नर्सिंग स्टाफ बुधवार को धरने पर बैठ गया।
मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा
जानकारी होते ही रेजिडेंट डॉक्टर भी प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि नर्सिंग स्टॉफ काम नहीं करना चाहता है। जब उन पर नाराजगी जताई जाती है, तो वह उल्टे-सीधे आरोप लगाकर शिकायतें करने लगते हैं। डॉक्टरों और स्टॉफ के धरने पर बैठने से ओपीडी सेवा बाधित हो गई। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।