{"_id":"5b386ab14f1c1b6a4d8b96c8","slug":"cjmu-affiliated-colleges-will-be-re-investigate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू: 1200 कॉलेजों की संबद्धता की दोबारा होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू: 1200 कॉलेजों की संबद्धता की दोबारा होगी जांच
- सभी कॉलेजों को नोटिस देकर कई बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी
- गलत जानकारी पर होगी एफआईआर, संबद्धता भी हो सकती है रद्द
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध सभी 1200 डिग्री कॉलेजों की संबद्धता की फिर से जांच होगी। सभी कॉलेजों को शनिवार को नोटिस जारी कर संबद्धता, कोर्स की मान्यता, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों के अनुमोदन व छात्रों के बारे में 15 जुलाई तक जानकारी मांगी गई है। जांच में किसी कॉलेज में गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही संबद्धता तक रद्द की जा सकती है।
2 of 5
कानपुर विश्वविद्यालय
रजिस्ट्रार डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि अगर कॉलेजों की ओर से संबद्धता को लेकर पूर्व में कोई घपला किया गया होगा या शिक्षकों के अनुमोदन में कोई खेल पकड़ा जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। 15 जुलाई तक प्रत्येक कॉलेज को registrarcsjmuknp@gmail.com पर जानकारी उपलब्ध करानी है।
पैन कार्ड, आधार कार्ड से पकड़ी जाएगी चोरी
3 of 5
कानपुर विश्वविद्यालय
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेजों से शिक्षकों व प्राचार्य की पूरी जानकारी मांगी गई है। इसमें नाम, पता, जन्मतिथि, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, वेतन भुगतान संबंधी बैंक स्टेटमेंट की कॉपी शामिल है। इससे यह पता लगाना आसान हो जाएगा कि कोई शिक्षक एक से ज्यादा जगह तो नहीं पढ़ा रहा है। इसके अलावा शिक्षकों को निर्धारित वेतन दिया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में होगी पढ़ाई
4 of 5
कानपुर विश्वविद्यालय
महाविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक की कक्षाएं भी अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वो प्रत्येक माह की एक व 15 तारीख को सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी विश्वविद्यालय को भेजें। इससे महाविद्यालयों में कक्षाएं चलती हैं या नहीं इसका भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों व प्राचार्य के पद भरे जाएंगे
5 of 5
कानपुर विश्वविद्यालय
महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 जुलाई तक वह अपने यहां शिक्षकों और प्राचार्यों के खाली पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करके विश्वविद्यालय से अनुमोदन हासिल कर लें। इसके बाद अगर किसी कॉलेज में शिक्षक व प्राचार्य का अनुमोदन का पत्र आएगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।