फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civic amenities

खंभों में नहीं लगे तार, छतों के सहारे बिछाई केबल

Fri, 26 Feb 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
civic amenities
जसवापुर गांव में खंभे में बिछा केबलों का जाल। - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। ब्लॉक क्षेत्र के जसवापुर गांव में बिजली के तीस खंभों में तार न बिछाए जाने से कनेक्शन धारक परेशान हैं। लोगों ने घर की छतों के ऊपर से केबल बिछाकर तार लगे खंभों में जोड़ा है। इससे हादसे का खतरा बना है। कनेक्शन धारकों ने बचे खंभों में भी तार बिछाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युतीकरण योजना के तहत दस साल पहले जसवापुर गांव में 60 खंभे लगाए गए थे। 30 खंभों में तार बिछा कर आपूर्ति शुरू कर दी गई। लोगों ने कनेक्शन भी करा लिए। इसके बाद बचे आधे खंभों में लाइन नहीं बिछाई गई। घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए लोगों ने लंबी केबल लगाकर लाइन खींच ली है। तेज हवा चलने पर केबल टूटने का खतरा बना रहता है। ट्रांसफार्मर के पास तारों का जाल फैला है। ग्रामीणों ने शेष खंभों में लाइन बिछाए जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार फरियाद की, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

गांव के मनोज बाजपेई, कुक्कू अग्निहोत्री, अरविंद कुशवाहा आदि ने बताया कि पूरे गांव में तार न बिछे होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। छत के ऊपर से केबल डालकर ट्रांसफार्मर तक ले जाना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है। दूर-दूर तक फैली केबल के टूटने से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवापुर गांव में लाइन बिछाने के लिए तीस खंभों का प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर लाइन बिछा दी जाएगी।
-राहुल यादव, एसडीओ, जैनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed