{"_id":"5bf044bfbdec22699072d28a","slug":"chowky-in-charge-line-hazir-when-sp-stranded-in-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: एसपी जाम में फंसे तो चौकी प्रभारी लाइन जाहिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: एसपी जाम में फंसे तो चौकी प्रभारी लाइन जाहिर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसी पुलिस अधीक्षक की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद शहर में आम हो चुके जाम को काबू कराने के लिए एसपी संतोष मिश्रा शनिवार को खुद निकले। पांचाल घाट चौराहे के पास फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाकर लौट रहे एसपी की गाड़ी घुमना पर जाम में फंस गई। जाम खुलवाने में पुलिस टीम की ढिलाई दिखी तो घुमना चौकी प्रभारी दिनेश कुमार भारती को लाइन हाजिर कर दिया। आवास विकास चौकी प्रभारी को चेतावनी दी है।
दरअसल कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले को लेकर पुलिस मुस्तैदी के लगातार निर्देश दे रहे एसपी ने शनिवार दिन में ऑफिस से निकल कर पांचाल घाट चौराहे व आसपास का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण हटवाकर सड़क व फुटपाथ पर आवाजाही लायक माहौल बनवाया। जाम न लगे, इसके लिए इलाके की पुलिस को मुस्तैदी के निर्देश भी दिए।
कुछ देर बाद वापसी के समय घुमना पर एसपी की गाड़ी ही जाम में फंस गई। पुलिस सक्रियता देखने को नहीं मिली। एसपी ने घुमना चौकी प्रभारी दिनेश कुमार भारती को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की ओर से आवास विकास चौकी प्रभारी को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि जो चौकी प्रभारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कठोर फैसले लिए जाएंगे।