फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Choti Diwali: 800 crore rupees worth of magic rained down on the market

छोटी दिवाली : बाजार पर बरसी 800 करोड़ की माया

Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Choti Diwali: 800 crore rupees worth of magic rained down on the market
गोविंद नगर कपड़ा बाजार में खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। छोटी दिवाली पर बाजारों में 800 करोड़ की लक्ष्मी बरसी। मिठाई, ड्राईफ्रूट, नमकीन और गिफ्ट आइटमों की खूब बिक्री हुई। 400 करोड़ से ज्यादा की बिक्री का अनुमान है। मेवा, देसी घी, बेकरी और बकलावा मिठाई की धूम रही। वहीं सोना-चांदी के शोरूम भी ग्राहकों से गुलजार रहे। छोटी दिवाली पर 3500 से ज्यादा अलग-अलग सेगमेंट की कारें और बाइकें बिकी।
विज्ञापन

बाजारों में सबसे ज्यादा खील-खिलौना, लइया-गट्टा की बिक्री हुई। सजावटी सामान भी खूब बिका। गणेश-लक्ष्मी के वस्त्र, झालर, बंदनवार, दीये, मोमबत्ती का बंपर कारोबार हुआ। लोगों ने कपड़ों की भी अच्छी खरीदारी की। मॉल और शोरूमों में लोगों ने कुर्ता पायजामा, शेरवानी, साड़ी, शूट आदि की खरीदारी की। शहर का एक्सप्रेस रोड, कैनाल पटरी, कलक्टरगंज, हालसी रोड समेत अन्य थोक बाजार ग्राहकों से पटे रहे। सीसामऊ, पीरोड, गुमटी नंबर पांच, शास्त्रीनगर, लालबंगला, गोविंदनगर, चावला मार्केट, किदवईनगर, कल्याणपुर, आवास-विकास समेत सभी फुटकर बाजारों में देर रात ग्राहक खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

------------------
मेवा, चॉकलेट और गिफ्ट पैक की घूम
मिठाई बाजार में देसी घी, काजू, पिस्ता, चॉकलेट, कुकीज के अलावा बेक्ड मिठाई की बंपर मांग रही। 1600 से 3600 रुपये किलो तक की मिठाई बाजार में बिकी। पटाखा लुक वाली मेवा मिठाई, चॉको मेवा लड्डू के अलावा मेवा के बने लड्डू खूब बिके। मिठाई के साथ बेकरी उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मिट्टी की मूर्तियां खूब बिकी
दिवाली पर्व के लिए मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की सबसे ज्यादा मांग रही। लक्ष्मी जी की जिन मूर्तियों में उल्लू बना था ग्राहकों ने उन्हें खूब पसंद किया। कोलकाता से आई मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा रही। बाजार में तीन इंच से लेकर चार फीट तक की मूर्तियां थी। प्लास्टिक आइटम के साथ कांच के टुकड़ों से बने बंदनवार की मांग रही। इसके अलावा झालरों की मांग देखी गई।

------------
खूब बिका चूरा, लइया और गट्टा
खील-खिलौना, लइया, गट्टा और चूरा के भाव पिछले सालों की तुलना में स्थिर होने से बंपर बिक्री हुई। बाजारों में इनकी दुकानें सबसे ज्यादा लगी थी। हर दुकान ग्राहक से गुलजार थी। 25 करोड़ से ज्यादा का सामान बिका।
----------------
बातचीत
दिवाली पर पर 350 सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान लगाया गया था। कारोबार उम्मीद से ज्यादा का रहा। कॉरपोरेट आर्डर खूब मिले हैं। मिठाई और गिफ्ट आइटमों की अच्छी मांग रही। बेकरी उत्पाद भी जमकर बिके। -राजकुमार भगतानी, महामंत्री कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।

-----
गिफ्ट आइटम खासकर पैक्ड मिठाई की अच्छी डिमांड रही। अलग-अलग प्रकार की नमकीन के अलावा मठरी, चिप्स की बिक्री हुई। महंगाई का असर नहीं दिखा। लोगों ने जरूरत के मुताबिक बहुत अच्छी खरीदारी की। बाजार बहुत अच्छा रहा है। -निर्मल त्रिपाठी, अध्यक्ष उप्र नमकीन निर्माता संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed