{"_id":"68af4df0f1596065270d0632","slug":"chitrakoot-woman-s-body-found-tied-with-sacks-filled-with-sand-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot : बालू से भरी बोरियों से बंधा मिला महिला का शव, हाथ पर ओम और दिल का बना है टैटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot : बालू से भरी बोरियों से बंधा मिला महिला का शव, हाथ पर ओम और दिल का बना है टैटू
Thu, 28 Aug 2025 01:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
थाना क्षेत्र के रैपुरवा के बागे नदी के गढ़ी घाट पर महिला का शव मिला। शव बालू से भरी तीन बोरियों से बंधा था। महिला के हाथ में ओम और दिल का टैटू है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। रैपुरवा निवासी चौकीदार राम मिलन ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी कि बागे नदी में महिला का शव पड़ा है। सूचना पर सीओ राजकमल, पहाड़ी थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि महिला की उम्र (30) वर्ष है। कानों में छोटे झुमके, गले में काला धागा, दाहिने हाथ की हथेली के पीछे वाले हिस्से पर ओम तथा दाहिनी कलाई पर दिल का टैटू बना है जिस पर दिल लिखा है। बताया कि मृतका की गर्दन, कमर व पैर में बालू भरी बोरियां एक साड़ी से लपेट कर बंधी हुई थी। इससे लग रहा कि किसी ने महिला की हत्या कर शव नदी में फेंका है। बोरी बांध कर इसलिए फेंका कि शव उतरा न सके। शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल जाएगा।
विज्ञापन