{"_id":"66e57e9c87c5e0b46a0230b9","slug":"chitrakoot-uncle-who-taught-tuition-misdeed-with-girl-police-arrested-the-accused-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ट्यूशन पढ़ाने वाले चाचा ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ट्यूशन पढ़ाने वाले चाचा ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 14 Sep 2024 05:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:50 PM IST
सार
Chitrakoot News: किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी शिवम सेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर में ट्यूशन पढ़ाने वाले चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मध्यप्रदेश के चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी 11 साल की बेटी को पड़ोस का रिश्तेदार शिवम सेन (20) घर में आकर ट्यूशन पढ़ाता था। रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। उसने कई बार बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
गुरुवार को बेटी ने घटना की जानकारी दी परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार को मां की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी शिक्षक को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली हैं। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन