{"_id":"669905141e5dd207d10e9127","slug":"chitrakoot-tractor-trolley-parked-on-a-slope-overturned-farmer-died-after-being-crushed-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ढलान पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, किसान की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ढलान पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, किसान की दबकर मौत
Thu, 18 Jul 2024 05:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:39 PM IST
सार
Chitrakoot News: टयूबवेल के पास धूप होने पर छांव देखकर ट्राॅली के नीचे बैठकर आराम कर रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन व बेसुध मृतक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे बैठा किसान ट्राॅली पकड़कर उठने लगा तो अचानक ढलान पर खड़ी ट्राॅली पलट गई। इसमें दबकर किसान की मौत हो गई। राजापुर थाना क्षेत्र के सगवारा गांव निवासी रामसुहावन गर्ग ने बताया कि चाचा चुनबाद गर्ग (45) गुरुवार की सुबह पूर्व प्रधान के ट्यूबवेल गए थे। धूप के चलते ढलान पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्राॅली के नीचे छांव में बैठ गए।
विज्ञापन
ट्राॅली का पिछला हिस्सा पकड़कर उठने का प्रयास किया तो ट्राॅली अचानक पलट गई और वह ट्रॉली में दब गए। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। इलाज शुरू होते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन