{"_id":"68cadf7cf3bfc1388a0b3c54","slug":"chitrakoot-tired-of-being-harassed-by-his-in-laws-a-young-man-jumped-in-front-of-a-train-and-died-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ससुरालीजन की प्रताड़ना से ऊबकर युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ससुरालीजन की प्रताड़ना से ऊबकर युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत
Wed, 17 Sep 2025 09:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:49 PM IST
सार
युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मामले में पत्नी, ससुर व दो साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मानिकपुर थाना क्षेत्र के वाल्मीक नगर निवासी एक युवक ने ससुरालीजन से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट मिलने पर परिजनों ने ससुरालीजन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वाल्मीक नगर निवासी अजय कुमार नामदेव ने बताया कि उसके भाई मनोज कुमार नामदेव (45) की शादी करीब 10 साल पहले मध्य प्रदेश के सतना जिले के मुख्त्यार गंज मंदिर के सामने निवासी गोविंद नामदेव की बेटी दीपिका उर्फ आरती देवी के साथ हुई थी।
बताया कि भाभी हमेशा अपने मायके पक्ष के लिए भाई से रुपये मांगती थी। न देने पर भाई को मानसिक रूप से परेशान करती थी। साथ ही धमकी देती थी कि 20 लाख रुपये दो नहीं तो पूरे परिवार को दहेज व घरेलू हिंसा के आरोप में फंसा दूंगी। करीब दो साल पहले भाभी ने परिवारवाद का मामला न्यायालय में दायर कर मायके चली गई थी। बताया कि भाई के ससुर व दोनों साले विनय व प्रवीण नामदेव मिलकर कई बार मारपीट भी कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इससे भाई काफी परेशान रहते थे।
लगातार प्रताड़ना से ऊबकर भाई ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गुरौला गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया कि उसका भाई प्राइवेट क्लीनिक चलाता था। उसके कोई बच्चे नहीं थे। स्टेशन अधीक्षक शिवेश मालवीय ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचे तो शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, इसमें ससुरालीजन की प्रताड़ना, धमकाने की बात लिखी थी। मृतक के भाई अजय कुमार की तहरीर पर उसकी पत्नी दीपिका, ससुर गोविंद, साला विनय व प्रवीण के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देना और आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।