{"_id":"673397e61f71e15f8d032126","slug":"chitrakoot-the-narrator-died-due-to-vomiting-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: उल्टी होने से कथावाचक की मौत, स्थानीय लोगों में उनके जहर खाने से मौत होने की है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: उल्टी होने से कथावाचक की मौत, स्थानीय लोगों में उनके जहर खाने से मौत होने की है चर्चा
Tue, 12 Nov 2024 11:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
रैपुरा थाना अंतर्गत एक कथावाचक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें घर में कई बार उल्टी आने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया था। धान गांव निवासी शिवम ने बताया कि उसके चाचा रामस्वरूप मिश्र (49) को सोमवार को घर में अचानक उल्टी होने लगी। इससे हालत खराब हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ में कथा सुनाने का काम करते थे। एक सप्ताह से घर में आए हुए थे। स्थानीय लोगों में उनके जहर खाने से मौत होने की चर्चा है। रैपुरा थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन