Chitrakoot Suicide: तकनीकी सहायक की पत्नी फंदे से झूली, सुसाइड नोट में लिखा- मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं
Chitrakoot News: कोतवाल गुलाब त्रिपाठी मय फोर्स ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। उसे सील कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में कई प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने पर तकनीकी सहायक की पत्नी फंदे पर झूल गई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं। कई परीक्षा पास नहीं कर पाई लगता है कि अब सफल नहीं हो पाउंगी।
घर के कमरे में फंदे पर लटकी महिला का शव मकान मालिक ने देखा, तो अवाक रह गया। इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पति-पत्नी ललितपुर जिले के निवासी हैं। घटना के समय महिला घर में अकेली थीद्ध वहीं, उसका पति दो दिन पूर्व गांव गया था।
सदर कोतवाली अंतर्गत शंकर बाजार में रमाकांत के किराये के घर में कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत बारौध थाना जाखलौन जिला ललितपुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत अपनी पत्नी के साथ रहता है। बुधवार को वह गांव गया था और घर में पत्नी आकृति सिंह (26) अकेली थी।
पति ने लगाया था फोन, लेकिन नहीं उठा
शुक्रवार को पति धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गांव गया था। गुरुवार की रात्रि पत्नी से फोन पर बात भी की थी। शुक्रवार की सुबह जब फोन लगाया, तो फोन नहीं उठ रहा था। इसके बाद दोपहर को उन्होंने मकान मालिक को फोन लगाया।
फंदे पर झूली हुई थी पत्नी
उसने अपनी पत्नी से बात कराने के लिए कहा, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने पर वह बात नहीं करा पाए। मकान मालिक ने खिड़की से झांक कर देखा, तो पत्नी दुपट्टे से फंदे पर झूली हुई है। तभी इस बात की जानकारी पति व पुलिस को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
वहीं, लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल गुलाब त्रिपाठी मय फोर्स ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। उसे सील कर दिया गया है।
पिछले साल ही हुई थी शादी
पति ने बताया कि 18 मई 2022 को शादी हुई थी। वह डेढ़ वर्ष से कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात है। मृतका के चाचा तालाबपुरा जिला ललितपुर निवासी राघवेंद्र राजपूत का कहना है कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है और क्यों फंदे पर झूली, लेकिन सुसाइड नोट मिला है।
नोट में लिखा- जिंदगी से तंग आ चुकी हूं
इस पर यही लिखा है कि मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं, कई परीक्षा पास नहीं कर पाई लगता है कि अब सफल नहीं हो पाउंगी। पति ने बताया कि पत्नी नौकरी करना चाहती थी। कई परीक्षाओं में सफल न होने पर उसे आगे सफलता मिलने के लिए हौसला बढ़ाता रहता था लेकिन उसे आभास नहीं था कि पत्नी खुदकुशी कर लेगी।