फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Student stopped from giving exam for saying Jai Shri Ram

Chitrakoot: जय श्रीराम बोलने पर छात्र को परीक्षा देने से रोका, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Thu, 16 Jan 2025 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2025 11:15 PM IST
सार

जय श्रीराम बोलने पर छात्र को परीक्षा देने से रोकने के मामले का विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। बातचीत के बाद छात्र को परीक्षा में बैठाया गया।

विज्ञापन
Chitrakoot: Student stopped from giving exam for saying Jai Shri Ram
विद्यार्थी परिषद के जिला संंयोजक तेज प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के खुटहा के पास स्थित संत थॉमस स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर एक छात्र को परीक्षा देने से रोकने का आरोप लगा है। छात्र के पिता की सूचना पर पुलिस व अभाविप संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। प्रधानाचार्य व अभाविप के पदाधिकारियों के बीच कहासुनी होती रही। छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन



विद्यार्थी परिषद के जिला संंयोजक तेज प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को शहर के इस स्कूल के हाईस्कूल के छात्र हर्ष पांडेय ने स्कूल के अंदर जब प्रवेश किया तो उसे जय श्रीराम बोलने पर परीक्षा देने से रोक दिया गया। जानकारी होने पर छात्र के पिता हरदेव पांडेय स्कूल पहुंचे। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आकर स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक तेज प्रकाश, रोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डेनिस मस्कर हंस ने बताया कि छात्र ने बुधवार को स्कूल में एक अन्य छात्र से हाथ मिलाने के दौरान जोर से जय श्रीराम बोला था। उसे सिर्फ इसलिये रोका गया था कि उसकी आवाज सुनकर परीक्षा दे रहे अन्य छात्रों को परेशानी न हो। अनुशासन भी बना रहे। पिता को छात्र की शरारत के बारे में जानकारी देने के लिए विद्यालय बुलाया था। कोई अन्य मकसद नहीं था। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। छात्र को परीक्षा देने की अनुमति दी गई। तीन घंटे तक पूरे समय तक परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed