{"_id":"63d0d9f1be1ffe7b6358823f","slug":"chitrakoot-report-filed-against-swami-prasad-and-chandrashekhar-for-making-indecent-remarks-on-ramcharitmanas-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करने पर स्वामी प्रसाद व चंद्रशेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करने पर स्वामी प्रसाद व चंद्रशेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 25 Jan 2023 01:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:19 PM IST
सार
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर टिप्पणी करने के विरोध में चित्रकूट में समाज सेवियों ने तहसील परिसर में धरना दिया। धरने के आठ घंटे बाद थाने में पूर्व मंत्री व बिहार के मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे समाजसेवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा एमएलसी व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी को लेकर गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली चित्रकूट के राजापुर में आक्रोश रहा। कई समाज सेवियों ने तहसील परिसर में धरना दिया। थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करने की मांग की। लगभग 8 घंटे बाद थाने में यूपी के पूर्व मंत्री व बिहार के मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
राजापुर कस्बे में प्रदर्शन व धरने के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र की कथा गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस में लिखी है। जिसको लेकर रामचरितमानस में सभी की आस्था जुड़ी हुई है। सपा नेता/यूपी के पूर्व मंत्री व बिहार के शिक्षा मंत्री ने जानबूझ कर अमर्यादित टिप्पणी की है।
विज्ञापन
जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुशील मिश्र, छेदीलाल गोस्वामी, अनुज हनुमत, सुशील मिश्र, छेदीलाल, पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र त्रिपाठी, मुन्ना चतुर्वेदी, अन्नू मिश्र, अंशुमान पांडेय, शिवम त्रिपाठी, सुनील पांडेय, पंकज पांडेय, आशीष पांडेय, लवलेश पांडेय, आरके तिवारी आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर स्वामी प्रसाद मौर्य व चंद्रशेखर के खिलाफ धारा 153 ए, 295 ए व 504(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन