{"_id":"622da47f7feaac69724377f8","slug":"chitrakoot-murder-of-student-missing-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: चार दिन से लापता छात्र की हत्या, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: चार दिन से लापता छात्र की हत्या, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ पोस्टमार्टम
Sun, 13 Mar 2022 01:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:32 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में छात्र की हत्या के मामले में रविवार को कड़ी सुरक्षा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
चित्रकूट में छात्र की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में घर से लापता कक्षा 3 के छात्र की हत्या के बाद रविवार को शव का पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर पुलिस की टीम लगी है।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से 5 को हिरासत में भी ले लिया गया है। हत्या के पीछे अभी ठोस कारण की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जिनके घर में शव मिला उन्होंने ही इसकी हत्या की है। इसके पीछे मृतक के परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।
गौरतलब है कि शनिवार की रात मृतक के घर के पीछे भुल्लू नामक व्यक्ति के घर में एक छोटे ड्रम के अंदर शव बरामद हुआ है। शव बरामदगी के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे और सीतापुर यूपी तिराहे पर जाम लगाया था, पुलिस को जाम हटाने के लिए कई बार लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना था कि आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया है। भुल्लू ही मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी समेत अन्य पकड़े गए लोग मृतक छात्र के बिरादरी के ही हैं और रिश्ते में दादा और चाचा लगते हैं।