{"_id":"633d54a8c263cb4c9c317336","slug":"chitrakoot-maternity-death-in-district-hospital-doctors-accused-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, हंगामा
Wed, 05 Oct 2022 03:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Oct 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के जिला अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता अश्विनी (24) की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि दो डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से जच्चा की मौत हुई है। मंगलवार देर शाम कालुपुर कर्वी निवासी अजय कुमार ने शाम 8 बजे अपनी पत्नी अश्वनी दिनकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
मृतका के पति अजय का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से अश्वनी की मौत हो गयी। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने परिजनों मौत की जानकारी ही नहीं दी। इसके अलावा डॉक्टरों ने एक प्राइवेट आदमी के जरिये 12 हजार रुपये ऑपरेशन के नाम पर जमा भी करवा लिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि किसी भी डॉक्टर और नर्स ने महिला का प्रसव ठीक से नहीं कराया। जिससे उसकी मौत हो गई। हंगामा कर रहे परिजनों ने लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
इस मामले में सीएमएस डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में डॉक्टर की लापरवाही सामने नहीं आई है। इसके बावजूद परिजनों के आरोपों को लेकर स्टाफ व अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। वहीं एसडीएम राजबहादुर का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। जो भी तहरीर मिलेगी उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।